सब्सक्राइब करें

इस देश ने किया गजब का कारनामा! बना डाली दुनिया की पहली ऐसी बस जो सड़क और पटरी दोनों पर भरेगी रफ्तार

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 02 Dec 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
japan made dual mode bus has capability to operate on road and train track both
bus - फोटो : istock

परमाणु बम का हमला झेलने के बाद आज जापान तरक्की के जिस मुकाम पर खड़ा है, वो दुनिया के सामने मिसाल है। ये एक ऐसा देश है जहां का मानव संसाधन हर वक्त कुछ न कुछ नया करने के लिए सोचता रहता है और अपनी नई-नई तकनीकी की वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है। खासकर चुनौतियों का सामना करने में इस देश को मजा आता है। अब अपने इनोवेटिव और अद्भुत प्रोडक्ट्स के लिए दुनियाभर में मशहूर इस देश ने एक और नया प्रोडक्ट्स बनाया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। 





हाल ही में जापान ने दुनिया की पहली ऐसी गाड़ी बनाई है, जो रेल की पटरी और सड़क दोनों जगह चलेगी। ये वाहन एक बस है जो सड़क और रेलवे ट्रैक पर आराम से चल सकेगी। इस बस का शुरुआती ट्रायल भी सफल रहा है। तो चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं जापान की इस नई बस के बारे में कुछ जरूरी और रोचक बातें ... 

Trending Videos
japan made dual mode bus has capability to operate on road and train track both
bus - फोटो : istock

इस बस को आम लोगों के लिए शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पहले कहा जा रहा था कि टोक्यो ओलंपिक तक बस का संचालन शुरू हो जाएगा, लेकिन उस समय कोरोना की वजह से नहीं हो पाया। अब कहा जा रहा है कि ये बस क्रिसमस के आस-पास जापान के दो राज्यों के बीच चलाई जाएगी। इस बस का रूट ऐसा बनाया जाएगा जिससे ये आसानी से सड़क और रेल पटरी, दोनों से होकर गुजरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
japan made dual mode bus has capability to operate on road and train track both
bus - फोटो : istock

इस वाहन की शुरुआत जापानी कंपनी एसा सीसाइड रेलवे कर रही है। ये वाहन 6 किलोमीटर सड़क पर चलेगा और 10 किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वाहन में ऐसे पहिये लगाए गए हैं, जो रेल की पटरी पर चलने के लिए उपयुक्त हैं। वहीं जब इस वाहन को सड़क पर चलाना होगा तो इसके पहिये ऊपर की ओर उठ जाएंगे और सामान्य रूप से ये गाड़ी टायर के सहारे चलने लगेगी। आसान भाषा में समझें तो सड़क पर चलने के लिए रेलवे ट्रैक पर चलने वाले पहिए उपर उठ जाते हैं और ये बस सड़क पर चलने के लिए लगाए गए पहिए का इस्तेमाल करने लगती है। इस बस में जो पहिए लगे हैं वो ट्रैक से सड़क पर जाने के लिए 15 सेकेंड के अंदर एक्टिव हो जाते हैं।

japan made dual mode bus has capability to operate on road and train track both
bus - फोटो : istock

इस बस में क्रू मेंबर्स के अलावा 23 यात्री एक बार में सफर कर सकते हैं। क्रिसमस से इसकी शुरुआत होने के बाद हर दिन ये अपने रूट पर 13 राउंड लगाएगी। इस बस में यात्रा करने के लिए लोगों को पहले ही अपनी टिकट बुक करानी होगी, जो ऑनलाइन रिजर्वेशन के तहत हो सकेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 दिसंबर से इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed