फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कब और कैसे हुआ था लाउडस्पीकर का आविष्कार? जानिए इसके बारे में रोचक तथ्य

Sun, 01 May 2022 06:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 01 May 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
Loudspeaker Invention Know When And How Invented News in Hindi
कब और कैसे हुआ था लाउडस्पीकर का आविष्कार? - फोटो : iStock

Loudspeaker Invention: भारत में इन दिनों लाउडस्पीकर की चर्चा चारों तरफ हो रही है। देशभर में लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गर्म है। आवाज को दूर तक पहुंचाने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी कार्यक्रम, रैली, पूजा और प्रवचन में दूर तक आवाजा पहुंचाने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल होता है। हालांकि आज कल लाउडस्पीकर को लेकर हंगामा मचा हुआ है। क्या आपको पता है कि विवाद की वजह बना लाउडस्पीकर कब और कैसे बना था? आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर लाउडस्पीकर का आविष्कार कब और कैसे हुआ था। 



कब हुआ था आविष्कार

लाउडस्पीकर का आविष्कार आज से 161 साल पहले किया गया था। जोहान फिलिप रीस नाम के व्यक्ति ने आवाज और टोन अच्छे से सुनाई दे इसलिए टेलिफोन में लाउडस्पीकर को लगाया था। टेलिफोन का निर्माण करने वाले ग्राहम बेल ने साल 1876 में ही लाउडस्पीकर का पेटेंट कराया था। इसके बाद लाउडस्पीकर में कई बदलाव किए गए। अर्नस्ट सिमेंस ने लाउडस्पीकर को एक अलग रूप देने का काम किया। 

Loudspeaker Invention Know When And How Invented News in Hindi
कब और कैसे हुआ था लाउडस्पीकर का आविष्कार? - फोटो : Twitter @BoleBharat1

जब पहली बार रेडियो में लगाया गया

समय के साथ लाउडस्पीकर में कई बदलाव किए गए और बड़ा बनाया गया। धातु से बनने वाले लाउडस्पीकर को ऐसा बनाया गया कि इसकी आवाज दूर तक पहुंचे और लोगों को साफ-साफ सुनाई दे। दुनियाभर में लोग लाउडस्पीकर को पसंद करने लगे। साल 1924 में रेडियो में पहली बार लाउडस्पीकर को लगाया था। चेस्टर डब्ल्यू राइस और एटीएंडटी के एडवर्ड डब्ल्यू केलॉग ने यह काम किया था। 

Loudspeaker Invention Know When And How Invented News in Hindi
कब और कैसे हुआ था लाउडस्पीकर का आविष्कार? - फोटो : Twitter @IcanArgue


इसके अलावा साल 1943 में आल्टिक लैनसिंग ने डुपलेक्स ड्राइवर्स और 604 स्पीकर्स बनाया जिनको  'वॉयस ऑफ द थियेटर' कहा जाता है। इसके बाद एडगर विलचर ने साल 1954 में एकॉस्टिक सस्पेंशन को खोजा और फिर स्पीकर्स वाले म्यूजिक प्लेयर्स की शुरुआत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Loudspeaker Invention Know When And How Invented News in Hindi
कब और कैसे हुआ था लाउडस्पीकर का आविष्कार? - फोटो : pixels


जानिए कैसे करता है काम 

लाउडस्पीकर या स्पीकर का इस्तेमाल आवाज को दूर तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। इससे किसी भी प्रकार की ध्वनि को सुना जा सकता है। यह विद्युत तरंगों को आवाजा में बदलने का काम करता है। इससे किसी विद्युत तरंग को अलग-अलग फ्रिक्वेंसी में रिसवी किया जाता है और उसी प्रकार बदला जाता है। इसकी वजह से आवाज धीमी और तेज सुनाई देती है। 

विज्ञापन
Loudspeaker Invention Know When And How Invented News in Hindi
कब और कैसे हुआ था लाउडस्पीकर का आविष्कार? - फोटो : pixels



आमतौर पर लाउडस्पीकर के अंदर एक चुंबक लगा होता है। इस चुंबक के चारों ओर एक पतली परत की जाली लगी होती है। इलेक्ट्रिकल तरंगों के चुंबक से टकराने से वाइब्रेशन पैदा होता है। इससे जाली हिलती है और एमप्लीफाई कर आवाज को बाहर भेजता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed