सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इस दुर्लभ जीव के लिए शख्स ने ठुकरा दिया 20 लाख का ऑफर, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफें

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 26 Aug 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
man saved life of endangered gecko lizard life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एक वरिष्ठ पत्रकार और वन्यजीव कार्यकर्ता जयंत के दास ने हाल ही में एक लुप्त हो रहे टोके गेको को बचाया, जो सामान्य तौर पर असम और दूसरे पूर्वोत्तर राज्य में पाया जाता है। उन्होंने इस घटना के बारे में ट्वीट किया और साथ ही शिकारियों से बचने वाली छिपकली की तस्वीर भी साझा किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि सरीसृप को अवैध शिकारियों से लड़ने के बाद उनके चंगुल से छुड़ाया गया। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर यह दावा किया है कि शिकारी उन्हें 20 लाख रुपये की घूस दे रहे थे, लेकिन वह उस जगह से भागने में सफल रहे। 



Trending Videos
man saved life of endangered gecko lizard life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

जयंत ने लिखा है कि उन्हें पैसे खोने का कोई पछतावा नहीं है बल्कि एक सरीसृप को बचाने पर गर्व महसूस हो रहा है। बता दें कि चीन और कोरिया के बाजारों में गेको के दाम बहुत ज्यादा हैं। क्योंकि उनका मानना है कि यह एचआईवी बीमारी ठीक कर सकता है। गेको की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरी हथेली पर सुंदर उंगलियां। अवैध शिकारियों से लड़ने के बाद इस लुप्तप्राय सरीसृप को बचाया। मैंने गेको को जंगल में छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
man saved life of endangered gecko lizard life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

जयंत ने कहा कि गेको असम और पूर्वोत्तर में पाए जाने वाले लुप्तप्राय टोके गेको की एक प्रजाति है। इन्हें करीब 14 करोड़ 45 लाख रुपये में खरीदे जाते हैं। ज्यादातर चीन, कोरिया के अरबपतियों द्वारा ये प्राणी खरीदे जाते हैं। ये लोग मानते हैं कि इसकी जीभ से बनी दवाई से एचआईवी ठीक हो सकती है। 

man saved life of endangered gecko lizard life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

सोशल मीडिया पर जयंत दास की ट्वीट तेजी से वायरल हो गई। लोगों ने इस जीव की सुंदरता की बधाई की और जयंत दास के जानवरों के प्रति लगाव की भी तारीफ की। 

विज्ञापन
man saved life of endangered gecko lizard life
- फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि गेको एक प्रकार की छिपकली है जो दुनिया भर में गर्म जलवायु में पाई जाती है। ये बड़े पैमाने पर एशिया में पाए जाते हैं और अपने औषधीय मूल्य के लिए जाने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि सरीसृप अस्थमा, मधुमेह और त्वचा विकारों को ठीक करता है और अंतरराष्ट्रीय पालतू व्यापार बाजार में भी लोकप्रिय है। आजकल, पूर्वोत्तर में गेको ट्रेडिंग काफी आम हो गई है, इन्हें अक्सर म्यांमार ले जाया जाता है और फिर वहां से विभिन्न स्थानों पर भेजा जाता है। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed