सब्सक्राइब करें

आखिर अफ्रीकी देश बोत्सवाना में रहस्यमय मौत क्यों मर रहे हैं हाथी?

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 04 Jul 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
mysterious elephants death in south africa botswana amid coronavirus panademic
हाथियों की रहस्यमय मौत - फोटो : सोशल मीडिया

अफ्रीकी देश बोत्सवाना में बीते दो महीनों में सैकड़ों हाथियों की मौत हो चुकी है। डॉ. नियाल मैकेन का कहना है कि उनके सहयोगियों ने मई की शुरुआत से लेकर अभी तक दक्षिणी अफ्रीका के इस देश के ओकावांगो डेल्टा में 350 से अधिक मृत हाथियों की पहचान की है। किसी को अभी तक ये नहीं पता है कि इन हाथियों की मौत का कारण क्या है। हालांकि सरकार ने लैब टेस्ट करवाए हैं लेकिन अभी उनका नतीजा आने में वक्त है।

Trending Videos
mysterious elephants death in south africa botswana amid coronavirus panademic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अफ्रीका में घटती हाथियों की आबादी का एक तिहाई हिस्सा बोत्सवाना में है। ब्रिटेन स्थित नेशनल पार्क रेस्क्यू के डॉ. मैकेन ने बीबीसी को बताया कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों ने मई की शुरुआत में ही सरकार को इस संबंध में चेताया था। डेल्टा के ऊपर से उड़ते हुए उन्हें कुछ ऐसा दिखा था जो चिंता में डालने वाला था।

वो बताते हैं कि तीन घंटे की उड़ान के दौरान संरक्षण कार्यकर्ताओं को हाथियों के 169 शव दिखाई दिए। एक महीने बाद जब दोबारा परीक्षण और जांच की कई तो ये संख्या बढ़कर 350 हो चुकी थी। उनके मुताबिक, अगर मान लिया जाए कि इन हाथियों की मौत सूखे के कारण हुई तो भी यह बेहद विचित्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious elephants death in south africa botswana amid coronavirus panademic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डॉ. मैकेन के मुताबिक, मरने वाले सिर्फ हाथी हैं और कोई दूसरा जीव नहीं। वो कहते है कि अगर ये अवैध शिकार का मामला होता तो दूसरे जानवर भी मिलते जिनका शिकार हुआ होता लेकिन ऐसा नहीं है।

mysterious elephants death in south africa botswana amid coronavirus panademic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस

डॉ मैकेन एंथ्रेक्स के कारण मौत की आशंका को भी खारिज करते हैं। हालांकि बीते साल बोत्सवाना में इस वजह से कम से कम 100 हाथियों की मौत हो गई थी। हालांकि वे किसी दूसरे विषाक्त पदार्थ या फिर बीमारी के कारण मौत की आशंका को दरकिनार नहीं करते हैं। मरे हुए ज्यादातर हाथी मुंह के बल गिरे हुए दिखाई दिए हैं। लेकिन जब तक लैब टेस्ट के नतीजे नहीं आ जाते या फिर कोई प्रमाणिक जानकारी नहीं मिलती तब तक कुछ भी कहना गलत होगा।

विज्ञापन
mysterious elephants death in south africa botswana amid coronavirus panademic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि हो सकता है ये किसी बीमारी के कारण हो जो इंसानों से इन जानवरों में आई हो। खासकर जल स्रोतों और मिट्टी के संदर्भ में।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed