फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: बिहार में यहां है रहस्यमयी सोने का भंडार, अगर दरवाजा खुल जाए, तो दुनिया को पीछे छोड़ देगा भारत

Tue, 03 May 2022 10:56 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 03 May 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
mysterious hidden treasure in rajgir bihar know the mystery behind this
रहस्यमयी सोने का भंडार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दुनियाभर में भारत अपनी पुरानी संस्कृति के लिए जाना जाता है। इसके अलावा देश में कई रहस्यमयी जगहें हैं जो आज भी वैज्ञानिकों के लिए पहेली हैं। इन्हीं में शामिल है बिहार में स्थित एक सोने का भंडार। जहां पर एक रहस्यमयी दरवाजा है, जिसे हजारों कोशिशों के बाद भी आजतक कोई भी खोल नहीं पाया है। इस दरवाजे को कई बार खोलने की कोशिश हुई, लेकिन कभी कामयाबी नहीं मिली। यह सोने का भंडार बिहार के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल राजगीर में एक गुफा के अंदर स्थित है। 



इतिहासकार बताते हैं कि हर्यक वंश की स्थापना करने वाले बिम्बिसार को सोने चांदी बहुत पसंद थे। सोने और चांदी के प्रति लगाव की वजह से वह आभूषणों को जमा करते रहते थे। कहा जाता है कि राजगीर की इस गुफा में बिम्बिसार का बेशकीमती खजाना छिपाकर रखा गया है। इस खजाने को बिम्बिसार की पत्नी ने छिपाया है। लेकिन इस खजाने को आज तक कोई भी नहीं खोज पाया। अंग्रेजों ने भी इस गुफा में जाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन उनके भी हाथ नाकामी लगी। इस खजाने को 'सोन भंडार' कहा जाता है। 

mysterious hidden treasure in rajgir bihar know the mystery behind this
रहस्यमयी सोने का भंडार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock



जानकारों के मुताबिक, बिम्बिसार की पत्नी ने इस गुफा का निर्माण करवाया था। यह सोन भंडार आज भी दुनियाभर के लिए एक रहस्य है जिसे देखने के लिए देश और विदेश से हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। यहां पर आने वाले पर्यटकों में इस अनसुलझी पहेली को जानने की इच्छा होती है। 

mysterious hidden treasure in rajgir bihar know the mystery behind this
रहस्यमयी सोने का भंडार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock


प्राचीन समय में मगध की राजधानी राजगीर में ही भगवान बुद्ध ने बिम्बिसार को धर्म के बारे में बताया था। बिहार के प्रसिद्ध स्थलों में शामिल यह स्थान भगवान बुद्ध से जुड़े स्मारकों के लिए मुख्य रूप से जाना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह खजाना पूर्व मगध सम्राट जरासंघ का है, लेकिन इस बात के अधिक प्रमाण हैं कि यह खजाना हर्यक वंश के संस्थापक बिम्बिसार का है, क्योंकि इस गुफा से कुछ दूरी पर वह जेल थी जिसमें अजातशत्रु ने अपने पिता बिम्बिसार को बंदी बना कर रखा हुआ था। उस जेल के अवेशष आज भी हैं, इसलिए इस खजाने को बिम्बिसार का ही माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious hidden treasure in rajgir bihar know the mystery behind this
रहस्यमयी सोने का भंडार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

बताया जाता है कि बिम्बिसार की कई रानियां थीं। इनमें से एक रानी बिम्बिसार के बेहद करीब थी जो उनके पसंद का पूरा ख्याल रखा करती थी। जब अजातशत्रु ने अपने पिता को बंदी लिया तो, इस रानी ने ही इस गुफा में राजा के सभी खजानों को छिपाकर रख दिया। सोन भंडार के अंदर जाते ही सबसे पहले खजाने की रक्षा करने वाले सैनिकों का कमरा है। इसके बाद खजाने तक पहुंचने वाला रास्ता है जिसके दरवाजे पर एक विशाल पत्थर रखा हुआ है। आज तक कोई भी इस रहस्यमयी खजाने के दरवाजे को नहीं खोल पाया है। इसलिए यह अभी भी वैज्ञानिकों के लिए भी पहेली बनी हुई है। 

विज्ञापन
mysterious hidden treasure in rajgir bihar know the mystery behind this
रहस्यमयी सोने का भंडार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock


इस गुफा के दरवाजे पर रखे पत्थर पर शंख लिप में कुछ लिखा गया है जिसे आज तक कोई नहीं पढ़ पाया। माना जाता है कि इसमें खजाने के दरवाजे को खोलने के बारे में बताया गया है। अगर इसको पढ़ने में कामयाबी मिल जाती है, तो खजाना तक पहुंचा जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed