Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
mysterious story of gaiola beautiful and the cursed island in italy know the mystery and unknown facts behind it
{"_id":"617faa383ed0ce7b7d0d51fd","slug":"mysterious-story-of-gaiola-beautiful-and-the-cursed-island-in-italy-know-the-mystery-and-unknown-facts-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: बेहद रहस्यमयी है ये खूबसूरत आइलैंड, सभी मालिकों की ऐसी हो गई हालत, जानिए इसके पीछे की कहानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: बेहद रहस्यमयी है ये खूबसूरत आइलैंड, सभी मालिकों की ऐसी हो गई हालत, जानिए इसके पीछे की कहानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेहद रहस्यमयी है ये खूबसूरत आइलैंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
Link Copied
दुनिया में कई खूबसूरत और बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस हैं जो किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। खूबसूरत और बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस के लिए इटली पूरी दुनिया में जाना जाता है। इसके साथ ही यहां पर एक खूबसूरत द्वीप है जो बेहद रहस्यमयी है। एक आइलैंड का नाम 'गायोला' है जिसे शापित द्वीप भी कहा जाता है। बताया जाता है कि इस द्वीप को खरीदने वाला मर जाता है या फिर उनका परिवार पूरी तरह बर्बाद हो जाता है। आईए जानते हैं इस रहस्यमयी द्वीप के बारे में...
यह खूबसूरत और रहस्यमयी द्वीप इटली के नेपल्स की खाड़ी में स्थित है। इस द्वीप की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि जिसने भी इसको खरीदा उसकी दुनिया तबाह हो गई। यह आईलैंड इतना खूबसूरत है कि कोई भी इसका दीवाना बन सकता है। इस खूबसूरत द्वीप को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं। लेकिन डर की वजह से लोग यहां से अंधेरा होने से पहले ही वापस चले जाते हैं।
Trending Videos
2 of 5
बेहद रहस्यमयी है ये खूबसूरत आइलैंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
इटली के इस द्वीप को शापित कहने की वजह बेहद डरावनी है। गायोला द्वीप को खरीदने वाले मर जाते हैं या उनका कारोबार पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। लगातार ऐसी घटनाएं होने की वजह से इस द्वीप को लोग शापित कहने लगे। इस द्वीप पर रात में जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बेहद रहस्यमयी है ये खूबसूरत आइलैंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
17वीं शताब्दी के दौरान इस द्वीप पर कई रोमन कारखानें हुआ करते थे। बाद में इस द्वीप का इस्तेमाल नेपल्स की खाड़ी की सुरक्षा के लिए होता था। 19वीं शताब्दी की शुरुआती दौर में इस द्वीप पर एक पुजारी रहता था जो मछुआरों की मदद करता था। इस पुजारी को जादूगर भी कहा जाता था।
4 of 5
बेहद रहस्यमयी है ये खूबसूरत आइलैंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
साल 1871 में मछली का कारोबार करने वाली एक कंपनी के लुइगी नेग्री ने इस द्वीप को खरीद लिया और यहां पर एक बंगला बनवाया। इसके बाद लुइगी नेग्री की कंपनी बर्बाद हो गई। 20वीं सदी में इस द्वीप का मालिकाना हक अलग-अलग लोगों के पास रहा। गायोला के मालिकों को कई मुसीबतें झेलनी पड़ीं। इसके बाद से इस द्वीप को शापित कहा जाने लगा।
विज्ञापन
5 of 5
बेहद रहस्यमयी है ये खूबसूरत आइलैंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
बताया जाता है कि 1920 के दशक में द्वीप के एक मालिक हैंस ब्राउन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव एक कालीन में लिपटा हुआ पाया गया था। इसके कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी की समुद्र में डूबकर मौत हो गई। ऐसे ही इस द्वीप के सभी मालिकों की अलग-अलग वजहों से मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।