सब्सक्राइब करें

आज का रहस्य: पाकिस्तान की इस मीनार में छिपा है रहस्यमयी खजाना, जिसे कोई बताता है हिंदू मंदिर, तो कोई बौद्ध स्तूप

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Oct 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
mysterious story of pattan minara in pakistan know the mystery behind this treasure
इस मीनार में छिपा है रहस्यमयी खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दुनिया में किलों और मीनारों की कोई कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक भव्य और प्राचीन मीनारें हैं, जो लोगों को हैरान करते हैं। इनमें कई किले और मीनारें बेहद रहस्यमयी हैं। आईए जानते हैं एक ऐसे ही मीनार के बारे में जिसे रहस्यमयी खजाने के लिए जाना जाता है। यह मीनार पाकिस्तान के रहीम यार खान जिले में स्थित है। यह मीनार रहस्यों से भरी हुई है, क्योंकि इसके नीचे छिपे खजाने को आज तक कोई नहीं खोज पाया। 

इस खजाने को लेकर आज भी रहस्य बरकार है। कहा जाता है कि 19वीं सदी में अंग्रेजों के शासन के दौरान एक कर्नल मीनार की खोज के लिए निकला था। वहां पर पहुंचने के बाद इस अधिकारी ने मीनार की खुदाई का आदेश दिया। लेकिन खजाने की खुदाई के दौरान अजीबो गरीब मक्खियों का झुंड बाहर आ गया जिनके डंक मारने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद खुदाई को रोक दिया गया। इस मीनार का नाम पतन है जो पाकिस्तान के रहीम यार खान जिले में स्थित है। बताया जाता है कि इस रहस्यमयी मीनार के नीचे खजाना छिपा है, लेकिन आजतक इस खजाने के रहस्य को कोई सुलझा नहीं पाया है। 

Trending Videos
mysterious story of pattan minara in pakistan know the mystery behind this treasure
इस मीनार में छिपा है रहस्यमयी खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

माना जाता है कि रहीम यार खान से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित पतन मीनार पांच हजार साल पुरानी है। कुछ लोगों का कहना है कि यह बौद्ध स्तूप था जिसमें सिर्फ एक स्तंभ बचा है। इस इमारत की डिजाइन को लेकर बहुत कम जानकारी है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि इसको हड़प्पा घाटी सभ्यता के दौरान बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious story of pattan minara in pakistan know the mystery behind this treasure
इस मीनार में छिपा है रहस्यमयी खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

इस मीनार का नाम पट्टन पुर के नाम पर रखा गया है। बताया जाता है कि पट्टन सिंधु नदी की एक शाखा घाघरा नदी के तट पर बसा एक हरा-भरा शहर था। पतन मीनार का अर्थ है 'टॉवर ऑन द फोर्ड'। इस इमारत में पश्चिम की तरफ एक ही द्वार है। ऊपरी मंजिल तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। बताया जाता है कि इस मीनार को वॉच टावर के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।

mysterious story of pattan minara in pakistan know the mystery behind this treasure
इस मीनार में छिपा है रहस्यमयी खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

कुछ पुरातत्वविदों का मानना है कि इस इमारत का निर्माण सिकंदर महान ने किया था। उनका कहना है कि सिकंदर जब भारत में अपने सैन्य अभियान के दौरान इस क्षेत्र से जा रहा था उसी दौरान उसने इसका निर्माण कराया था। सिकंदर की सेना जहां भी जाती थी, पूरे के पूरे नगर जला दिए जाते थे। सिकंदर ने यहां पर एक छावनी की स्थापना की और स्थानीय जनजातियों पर नजर रखने के लिए इस मीनार इस्तेमाल किया जाता था। 18 वीं शताब्दी में पतन मीनार को तोड़ा गया तो एक ईंट मिली जिस पर संस्कृत में लिखा गया था।

विज्ञापन
mysterious story of pattan minara in pakistan know the mystery behind this treasure
इस मीनार में छिपा है रहस्यमयी खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

तो वहीं कुछ पुरातत्वविदों का कहना है कि यह एक हिंदू मंदिर था। इस इमारत में कई ऐसी चीजें हैं जो हिंदू मंदिरों में होती हैं। उनका कहना है कि एक खास लोगों के लिए यह मंदिर बनाया गया था। इस तीन मंजिला इमारत की डिजाइन एक खास तरह की है। इस इमारत के दो मंजिलों को पूराने शासकों ने नष्ट कर दिया। इस मीनार के निर्माण को लेकर लोग अलग-अलग दावे करते हैं। इस मीनार के निर्माण और यहां छिपे खजाने का रहस्य आज तक बरकरार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed