{"_id":"626d422113d9d02ee10a198b","slug":"mystery-as-dozens-of-beheaded-penguins-wash-up-on-beach-leaving-scientists-stumped-in-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: ऑस्ट्रेलिया में समुद्री तटों पर पेंग्विंस के सिर मिले गायब, रहस्यमयी मौत से हैरत में वैज्ञानिक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: ऑस्ट्रेलिया में समुद्री तटों पर पेंग्विंस के सिर मिले गायब, रहस्यमयी मौत से हैरत में वैज्ञानिक
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 01 May 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बिना सिर के पेंग्विंस मिलने से हैरत में पड़े वैज्ञानिक
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Mystery as dozens of beheaded penguins wash up: ऑस्ट्रेलिया (Australia) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के समुद्री तटों का नजारा देखकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में समुद्री तटों पर एक दर्जन से ज्यादा पेंग्विन बहकर आए हैं जिनके सिर कटे हुए हैं। वैज्ञानिक जांच में जुट गए हैं आखिर पैंग्विन के सिर गायब होने की क्या वजह है?
दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के फ्लेरीयू प्रायद्वीप पर सिर्फ अप्रैल महीने में ही 20 पेंग्विंस के शव समुद्री तट पर पाए गए हैं जो बेहद परेशान करने वाले हैं। साल 2021 में इस इलाके में मरने वाले पेंग्विंस से बहुत ज्यादा यह आंकड़ा है। इनका अध्ययन करने के लिए स्टीफन हेजेस मरे हुए पैंग्विंस के शवों को इकट्ठा कर रहे हैं। वह जानना चाहते हैं कि इनके सिर कैसे गायब हुए हैं और इसके पीछे की क्या वजह है? पैंग्विन की हो रही मौतों में इंसानों का हाथ होने से इंकार कर दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी मौत समुद्र में ही हो रही है।
2 of 6
बिना सिर के पेंग्विंस मिलने से हैरत में पड़े वैज्ञानिक
- फोटो : Pixabay
ऑस्ट्रेलिया में समुद्री तटों पर पैंग्विन के शरीर के अलावा उनके कटे सिर भी पाए गए हैं। स्टीफन हेजेस का कहना है कि जहां पर सिर कटे पैंग्विन मिले हैं उस इलाके में भारी संख्या में जहाज हैं। उन्होंने संभावना जताई है कि नाव के पंखों में फंसने की वजह से पैंग्विन की मौत हुई हो।
3 of 6
बिना सिर के पेंग्विंस मिलने से हैरत में पड़े वैज्ञानिक
- फोटो : Pixabay
उनका कहना है कि समुद्र के किनारे एक महीने में एक या दो पेंग्विन के शव मिलते हैं, लेकिन सिर्फ अप्रैल के महीने में 15 से 20 शव मिलना हैरान करने वाला है। किसी दिन तो तीन मरे पेंग्विन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बिना सिर के पेंग्विंस मिलने से हैरत में पड़े वैज्ञानिक
- फोटो : Pixabay
वैज्ञनिकों ने बताया कि पेंग्विन के सिर एक ही बार में काटे गए हैं। स्टीफन हेजेस ने बताया कि कुछ दिनों पहले एनकाउंटर बे के पास एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
बिना सिर के पेंग्विंस मिलने से हैरत में पड़े वैज्ञानिक
- फोटो : Pixabay
समुद्र तट पर आयोजित प्रतियोगिता मछली पकड़ने की थी और नावों के पास पेंग्विन आकर्षित हुई होंगी। इसके अलावा उन्होंने संभावना जताई है कि पेंग्विन की हत्याओं की वजह पर्यटन भी हो सकता है। ईस्टर और वीकेंड पर यहां पर बड़ी संख्या पर्यटक पहुंचे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।