सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दूल्हे ने होने वाली पत्नी की जगह 'पीएम मोदी' के नाम की रचाई मेहंदी, पूर्व सीएम ने दिया आशीर्वाद

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 12 Feb 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
shivraj singh chouhan gives blessings to groom who put Mehndi on the name of PM Modi
Modi Again 2019 - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के ताकतवर नेताओं में गिने जाते हैं। देश से लेकर विदेशों तक उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। उनका क्रेज किस कदर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका ताजा नमूना इंदौर में देखने को मिला है। 

Trending Videos
shivraj singh chouhan gives blessings to groom who put Mehndi on the name of PM Modi
Shivraj singh chouhan - फोटो : Twitter

यहां एक दूल्हे ने अपनी होने वाली पत्नी की जगह 'मोदी अगेन' (मोदी फिर से) नाम की मेहंदी रचाई थी। हैरानी की बात तो तब हुई जब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद गाड़ी ने उतरकर दूल्हे को आशीर्वाद देने गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shivraj singh chouhan gives blessings to groom who put Mehndi on the name of PM Modi
Shivraj singh chouhan - फोटो : File pic

दरअसल, सोमवार की शाम शिवराज सिंह चौहान इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भोपाल लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उन्हें एक बारात जाती हुई दिखी, तो वो खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने बारातियों को रुकने के लिए कहा। पहले तो सारे लोग घबरा गए। इसके बाद जैसे ही उन्होंने पूर्व सीएम को गाड़ी से उतरते देखा तो वो और भी ज्यादा हैरान हो गए। 

shivraj singh chouhan gives blessings to groom who put Mehndi on the name of PM Modi
PM Modi - फोटो : Social media

शिवराज सिंह चौहान ने दूल्हे को आशीर्वाद दिया और उसके हाथों की मेहंदी भी देखी, जिसपर लिखा था #MODI Again 2019 और उसके नीचे भाजपा का चुनाव चिह्न 'कमल' बना हुआ था। दूल्हे को आशीर्वाद देने के बाद शिवराज ने उसे फूलों की माला भी पहनाई और टीका लगाया। 

विज्ञापन
shivraj singh chouhan gives blessings to groom who put Mehndi on the name of PM Modi
PM Modi - फोटो : PTI

शिवराज सिंह चौहान ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दूल्हे की तस्वीर शेयर की है और वाकया भी बताया है। वहीं, पूर्व सीएम के आशीर्वाद से दूल्हा बने अनुभव शर्मा भी गदगद हो गए। उनका कहना है कि वह 2019 में फिर से मोदी सरकार को देखना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने अपने हाथों पर 'पीएम मोदी' के नाम की मेहंदी रचाई थी। 
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed