फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया में यहां है ये रहस्यमयी चट्टान, हर 30 साल बाद देती है अंडे, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

Tue, 30 Apr 2019 12:30 PM IST
Ayush Jha फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Published by: Ayush Jha Updated Tue, 30 Apr 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
stone lays eggs in this country in every 30 years
अंडा देने वाला चट्टान
दुनिया अजब-गजब तरह की चीजों से भरी पड़ी है। हम सभी जानते हैं कि ये दुनिया है अजीब चीजों से भरी है, जिसके बारे में हमको भी नहीं पता होता है। आपने अभी तक पक्षियों या जानवरों  को अंडे देते हुए देखा या सुना होगा, मगर क्या आपने कभी सपने में भी यह सोचा होगा कि कोई पहाड़ की चट्टान भी अंडे दे सकती है।

 
stone lays eggs in this country in every 30 years
अंडा देने वाला चट्टान

बता दें, चीन दुनिया का एक ऐसा देश है, जो अपनी अद्भुत चीजों के लिए दुनिया में पहचान रखता है। यहां हर गली में कुछ न कुछ अजीब चीजें देखने को मिल जाती है। हर एक देश में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो किसी भी देश से मेल नहीं खातीं। ऐसे ही चीन से एक अजीब चीज के बारे में पता चला है जो आपको हैरान करने के लिए काफी है।

stone lays eggs in this country in every 30 years
प्रतिकात्मक तस्वीर
चीन के दक्षिण-पश्चिम के गिझोउ प्रांत में स्थित है। इस चट्टान की ऊंचाई करीब 20 मीटर और लंबाई 6 मीटर है। इस चट्टान को चीन में ‘चन दन या‘ के नाम से जाना जाता है। इस चट्टान का रंग काला है और यह हर 30 साल में अंडे के आकार के पत्थर गिराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
stone lays eggs in this country in every 30 years
अंडा देने वाला चट्टान
बता दें अपनी इस बात को लेकर यह देश आज पूरे विश्व में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ये चिकने अंडे पहले तो एक कवच में होते हैं और चट्टान इनको सेती है लेकिन कुछ दिन बाद ये अंडे सतह पर गिर जाते हैं। इस चट्टान ने बड़े-बड़े वैज्ञानिकों का भी दिमाग हिलाकर रख दिया है.
विज्ञापन
stone lays eggs in this country in every 30 years
अंडा देने वाली चट्टाने
इस चट्टान का नाम ‘चन दन या’ है। हिन्दी में इसका मतलब है अंडा देने वाला पत्थर, इन पत्थरों से निकले अंडों को स्थानीय लोग खुशी का प्रतीक मानते हैं। ये अंडे जब जमीन पर गिरते हैं तो गांव वाले इन्हें अपने घर ले जाते है। ये एक काली और ठंडी चट्टान है, जो कई क्षेत्रों में आमतौर पर मिल जाती है। लेकिन इसके अंडे देने की खबर, आज समस्त विश्व में एक चर्चा का केंद्र बनी है। साथ ही इन चट्टानो का बदलता रूप वैज्ञानिकों को भी परेशान कर रखा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed