सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंट महिला के पेट में दिख रही थी अजीब सी चीज, जब डॉक्टरों ने स्कैन किया तो उड़ गए उनके होश

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 12 Feb 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Strange story Miracle baby survives after born with heart outside her body
Ultrasound

कुछ समय पहले इंग्लैंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। यहां एक गर्भवती (प्रेग्नेंट) महिला रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची थी। जब डॉक्टरों ने महिला के पेट का स्कैन किया तो उन्हें एक अजीब सी चीज दिखाई दी। उस अजीब सी चीज को जब डॉक्टरों ने ध्यान से देखा तो उनके भी होश उड़ गए। 

Trending Videos
Strange story Miracle baby survives after born with heart outside her body
Miracle Baby - फोटो : The Sun

दरअसल, नाओमी फिंडले नामक महिला ने साल 2017 में एक ऐसी बच्ची को जन्म दिया था, जिसका दिल उसके सीने के बाहर धड़क रहा था। डिलीवरी से पहले जब डॉक्टरों ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया था तो वो गर्भ में मौजूद बच्ची को अपने दिल के साथ खेलते देख हैरान रह गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange story Miracle baby survives after born with heart outside her body
Miracle Baby - फोटो : Social media

पहले तो डॉक्टरों को ये समझ नहीं आया कि आखिर वो चीज थी क्या, लेकिन जब गहराई से इसकी जांच की गई तो पता चला कि बच्ची के सीने के बाहर जो चीज दिख रही थी, वो उसका दिल था। डॉक्टरों ने पहले ही महिला को बता दिया था कि उनकी बेटी का दिल उसके सीने के बाहर है और उसके जीने की संभावना बेहद कम है। 

Strange story Miracle baby survives after born with heart outside her body
Miracle Baby - फोटो : The Sun

हालांकि 50 डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में महिला की डिलीवरी कराई गई और आखिरकार वो चमत्कार हो गया, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। बच्ची को मौत के मुंह से बचा लिया गया। ब्रिटेन में इस गंभीर समस्या के साथ पैदा होने के बाद जिंदा बच जाने वाली ये पहली बच्ची है। 

विज्ञापन
Strange story Miracle baby survives after born with heart outside her body
Miracle Baby - फोटो : Social media

हालांकि अब डॉक्टरों के सामने सबसे बड़ी समस्या थी बच्ची के दिल को उसके शरीर के अंदर डालना, क्योंकि जन्म के वक्त बच्ची बेहद ही कमजोर थी। उसका वजन महज 1.5 किलोग्राम के आसपास था, लेकिन डॉक्टरों में इसमें भी सफलता हासिल की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed