फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को खुदाई में मिला एक करोड़ 87 लाख का सोना, मेटल डिटेक्टर से लगाया था पता

Sat, 22 Aug 2020 07:30 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 22 Aug 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
two giant gold nuggets worth one crore 87 lakh rupees found diggers in Australia
सोने की डलियां - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में खुदाई करने वालों की एक जोड़ी ने सोने की दो डलियां खोद निकाली हैं, जिनकी कीमत लगभग 250,000 अमेरिकी डॉलर यानी एक करोड़ 87 लाख रुपये से कुछ अधिक बताई जा रही है। ब्रेंट शैनॉन और एथन वेस्ट को ये सोने की डलियां विक्टोरिया राज्य के टार्नागुल्ला शहर के पास खुदाई के दौरान मिली। उनकी इस खोज को चर्चित टीवी शो 'ऑस्ट्रेलियाई गोल्ड हंटर्स' पर दिखाया गया। यह कार्यक्रम गुरुवार को प्रसारित हुआ था।

two giant gold nuggets worth one crore 87 lakh rupees found diggers in Australia
सोने की दो डलियां - फोटो : सोशल मीडिया

इस जोड़ी ने मेटल डिटेक्टरों का इस्तेमाल कर सोने का पता लगाया और उस इलाके में की खुदाई कर सोना निकाला। सोना निकालने की पूरी प्रक्रिया को टीवी पर प्रसारित भी किया गया। सीएनएन से बात करते हुए एथन वेस्ट ने कहा, "यह निश्चित रूप से हमारी सबसे महत्वपूर्ण खोजों में से एक है। एक ही दिन में इतनी बड़ी दो डलियों की खोज, वाकई आश्चर्यजनक है।"

इस कार्यक्रम को प्रसारित करने वाले 'डिस्कवरी चैनल' के अनुसार, एथन वेस्ट और उनके पिता ने मिलकर कुछ ही घंटों में सोने की इन डलियों को खोज निकाला जिनका वजन करीब साढ़े तीन किलो है।

two giant gold nuggets worth one crore 87 lakh rupees found diggers in Australia
सोने की डलियां - फोटो : सोशल मीडिया

इस टीवी शो में ऑस्ट्रेलिया के सुदूर इलाकों में सोने की खोज करने वाली जोड़ियों का काम दर्शकों का दिखाया जाता है। कार्यक्रम में ये दिखाया जाता है कि खोजकर्ता जमीन में दबे सोने को कैसे ढूंढते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीवी शो 'सनराइज' से बात करते हुए ब्रेंट शैनॉन ने कहा, "हम एक मौका लेकर देखना चाहते थे। वो सिर्फ एक खाली ग्राउंड था, जिसका मतलब यह भी था कि वहां पहले कोई खुदाई नहीं हुई।"

विज्ञापन
विज्ञापन
two giant gold nuggets worth one crore 87 lakh rupees found diggers in Australia
सोने की डलियां - फोटो : सोशल मीडिया

एथन वेस्ट के मुताबिक, चार साल में खुदाई करते हुए उन्हें सोने के 'शायद हजारों' टुकड़े मिले हैं। डिस्कवरी चैनल ने यह भी कहा है कि सोने की खोज करने वाले अपने अनुमानित मूल्य की तुलना में सोने की डली के लिए 30 फीसदी तक अधिक भुगतान कर सकते हैं। साल 2019 में एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने मेटल डिटेक्टर का उपयोग करते हुए 1.4 किलो सोना निकाला था। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 69,000 अमेरिकी डॉलर यानी 51 लाख रुपये से अधिक थी।

विज्ञापन
two giant gold nuggets worth one crore 87 lakh rupees found diggers in Australia
giant gold nuggets - फोटो : सोशल मीडियया

ऑस्ट्रेलिया में सोने का खनन 1850 के दशक में शुरू हुआ था और आज भी यह देश में एक महत्वपूर्ण उद्योग है। एक स्थानीय वेबसाइट के अनुसार, टार्नागुल्ला शहर की स्थापना भी 'विक्टोरिया गोल्ड रश' के दौरान हुई थी और इसी वजह से यह एक धनी शहर है जहां बहुत से खोजकर्ता अपना भाग्य आजमाने के लिए पहुंचते रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed