सब्सक्राइब करें

खुदाई में मिले 500 साल पुराने 100 से ज्यादा कंकाल, मामले को जानकर हो जाएंगे हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 01 Jul 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
weird news over 100 children buried coins mouths in poland during road construction
खुदाई के दौरान मिले नर कंकाल - फोटो : सोशल मीडिया

यूरोप के पोलैंड में सड़क निर्माण के लिए खुदाई की जा रही थी। लेकिन इस खुदाई के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। सड़क बनाने के लिए की जा रही खुदाई में मिट्टी और पत्थरों की जगह अचानक एक के बाद एक नर कंकाल निकलने लगे। बता दें कि इस खुदाई में एक, दो नहीं बल्कि 115 कंकाल मिले हैं। इन कंकालों को 500 साल से भी ज्यादा पुराना बताया जा रहा है। आइए जानते हैं इन मामलों के बारे में विस्तार से...

Trending Videos
weird news over 100 children buried coins mouths in poland during road construction
खुदाई के दौरान मिले नर कंकाल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जिस जगह सड़क बनाने के काम चल रहा है, वो एक जंगली क्षेत्र है। यहां पर 16वीं शताब्दी का एक प्राचीन कब्रिस्तान मिला है। यह जगह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का हिस्सा है,जो ग्रीस से लिथुआनिया तक फैला हुआ है। सड़क निर्माण के लिए अब कब्रिस्तान को हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weird news over 100 children buried coins mouths in poland during road construction
खुदाई के दौरान मिले नर कंकाल - फोटो : सोशल मीडिया

इस कब्रिस्तान में मिलें अवशेषों में कम से कम 70 फीसदी कंकाल बच्चों के थे। ये सभी अवशेष 16वीं शताब्दी के हैं। इन कंकालों में सबसे खास बात ये देखने को मिली कि सभी के मुंह में सिक्के रखे गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 16वीं शताब्दी में मरने वाले लोगों के मुंह में सिक्के रखे जाते होंगे। क्योंकि उस समय ऐसी मान्यता थी कि दुनिया को विभाजित करने वाली नदी के पार मृत लोगों की आत्मा को लाने के लिए इन सिक्कों को भुगतान के रूप में इस्तेमाल किया जा सके।

weird news over 100 children buried coins mouths in poland during road construction
नर कंकाल के मुंह में मिले सिक्के - फोटो : सोशल मीडिया

द फर्स्ट न्यूज के मुताबिक, नेशनल रोड्स एंड मोटरवेज के जनरल डायरेक्टर ने बताया कि कुल 115 कंकाल हैं और 'पुरातात्विक टिप्पणियों के आधार पर, हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि जितने भी कंकाल मिले हैं उनमें से 70 से 80 फीसदी बच्चों के हैं।'

विज्ञापन
weird news over 100 children buried coins mouths in poland during road construction
खुदाई के दौरान मिले नर कंकाल - फोटो : सोशल मीडिया

कई लोगों का ये भी मानना था कि ये एक सामुहिक कब्र हो सकती है। लेकिन कब्रिस्तान के लिखित खातों और किंवदंतियों के आधार पर सामुहिक कब्र का कई प्रमाण नहीं मिला है। ऐसा हो सकता है कि इन कंकालों को बहुत सावधानी से दफनाया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed