सब्सक्राइब करें

बच्चे के पैर में दिख रहा था कुछ अजीब, मां पहुंची डॉक्टर के पास तो सामने आई दिल दहला देने वाली सच्चाई

फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
suddenly the childs feet blisters began doctor told shocking truth to his mother
Baby foot blisters - फोटो : social media

एक 6 महीने के बच्चे के पैर में अचानक फफोले पड़ने लगे। इसके अलावा बच्चा लगातार रोए जा रहा था। ये देखकर उसकी मां पूरी तरह घबरा गई और उसे लेकर तुरंत डॉक्टर के पास पहुंची। इस दौरान डॉक्टर ने इसके पीछे एक दिल दहला देने वाली सच्चाई बताई, जिसे सुनकर बच्चे की मां सन्न रह गई। यह घटना अमेरिका के मैरीलैंड की है। 

Trending Videos
suddenly the childs feet blisters began doctor told shocking truth to his mother
सांकेतिक तस्वीर

डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के पैर के तलवे बुरी तरह से जले हुए थे, जिसके कारण उसके पैर में बड़े-बड़े फफोले उठने लगे। ये सुनकर मां को शक हुआ और उसने तुरंत पुलिस को कॉल कर दिया और बताया कि ये घर की देखभाल करने वाली बेबी सिटर (दाई) की ही करतूत है, जिसके बाद उसे पूछ्ताछ के लिए बुलाया गया।    

विज्ञापन
विज्ञापन
suddenly the childs feet blisters began doctor told shocking truth to his mother
Maryland police

36 वर्षीय बेबी सिटर इस्मेल्ड रामोस पुलिस से बचने के लिए पहले तो मनगढ़ंत कहानियां सुनाती रही, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। उसने बताया कि उसी ने बच्चे के पैर जलाए हैं।  

suddenly the childs feet blisters began doctor told shocking truth to his mother
baby

महिला ने अपने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वो किचन में खाना बना रही थी। इस दौरान बच्चा लगातार रोए जा रहा था, इसलिए उसने उसे चुप कराने के लिए गरम फ्राई पैन के ऊपर खड़ा कर दिया, जिससे बच्चे के दोनों पैर जल गए। 

विज्ञापन
suddenly the childs feet blisters began doctor told shocking truth to his mother
महिला गिरफ्तार - फोटो : demo pics

अपना जुर्म कबूल कर लेने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और उस कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे एक साल के लिए जेल भेज दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed