What is the Shirt Cutting Tradition: कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो पहली नजर में समझ से परे लगती हैं। जैसे किसी पायलट की यूनिफॉर्म, खासकर शर्ट पीछे से फटी हुई दिखाई दे। इसे देखकर कई लोग सोचते हैं कि शायद यह कोई मजाक है या फिर किसी शरारत का नतीजा। लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प और प्रेरणादायक है। दरअसल, यह एविएशन की दुनिया की एक पुरानी परंपरा है, जो एक पायलट के करियर के बेहद खास मुकाम से जुड़ी होती है।
Shirt Cutting Tradition: फर्स्ट सोलो फ्लाइट के बाद क्यों फाड़ी जाती है पायलट की शर्ट? जानें दिलचस्प वजह
What is the Shirt Cutting Tradition: एविएशन की दुनिया में पायलट की यूनिफॉर्म खासकर शर्ट को पीछे से फाड़ने की एक पुरानी परंपरा है। इसे देखकर कई लोग सोचते हैं कि शायद यह कोई मजाक है या फिर किसी शरारत का नतीजा। लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प और प्रेरणादायक है, आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या होती है ‘फर्स्ट सोलो फ्लाइट’?
ट्रेनिंग के दौरान एक अहम मोड़ तब आता है, जब इंस्ट्रक्टर को लगता है कि छात्र अब अकेले विमान उड़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी भरोसे के साथ ट्रेनी पायलट को पहली बार बिना किसी गाइड के आसमान में उड़ान भरने का मौका दिया जाता है। इसे ‘फर्स्ट सोलो फ्लाइट’ कहा जाता है। यह पल हर पायलट के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि यहीं से वह अपनी असली उड़ान शुरू करता है।
शर्ट फाड़ने की परंपरा का क्या है मतलब?
जब पायलट अपनी पहली सोलो फ्लाइट सफलतापूर्वक पूरी कर लेता है, तो एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है—उसकी शर्ट का पिछला हिस्सा काट दिया जाता है। इसके पीछे इतिहास छिपा है। पहले के समय में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में इंस्ट्रक्टर छात्र के ठीक पीछे बैठता था। अगर उड़ान के दौरान छात्र से कोई गलती होती या उसे निर्देश देना होता, तो इंस्ट्रक्टर उसकी शर्ट खींचकर या कंधे पर हाथ रखकर संकेत देता था। लेकिन जब छात्र अकेले उड़ान भरने में सक्षम हो जाता, तो शर्ट का पिछला हिस्सा काटकर यह दर्शाया जाता था कि अब उसे पीछे बैठे मार्गदर्शक की जरूरत नहीं रही।
आज भी जिंदा है यह परंपरा
तकनीक कितनी भी आधुनिक क्यों न हो जाए, लेकिन यह परंपरा आज भी दुनिया के कई फ्लाइंग स्कूलों और एविएशन अकादमियों में पूरे उत्साह के साथ निभाई जाती है। सोलो फ्लाइट के बाद साथी छात्र और इंस्ट्रक्टर मिलकर पायलट की शर्ट का हिस्सा काटते हैं। कई बार उस कपड़े पर उड़ान की तारीख, विमान का नाम और शुभकामनाएं भी लिखी जाती हैं, जिसे बाद में यादगार के तौर पर संभालकर रखा जाता है।
इसलिए, जब भी आप किसी पायलट, खासतौर पर महिला पायलट की फटी शर्ट वाली तस्वीर देखें, तो समझ जाइए कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक उपलब्धि का जश्न है। यह उस क्षण की निशानी है, जब एक ट्रेनी ने अपने दम पर आसमान को छूने की हिम्मत दिखाई।
Desi Jugaad: कूड़ेदान से निकलने लगी ठंडी हवा, जुगाड़ का लेवल देख नहीं होगा यकीन
Interesting Facts: ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों होता है ‘X’? जानिए इसका पूरा साइंस और सेफ्टी कनेक्शन
Viral: कछुओं ने झील में लगाई 'गोल मेज बैठक', अद्भुत नजारे को देख आप भी रह जाएंगे हैरान
Cartoons: आखिर बच्चों को कार्टून ही क्यों पसंद आते हैं? जानिए इसके पीछे का विज्ञान