{"_id":"62f4feb4165b254dba029e57","slug":"why-human-eyes-are-green-brown-blue-and-black-in-colour-know-interesting-facts-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Interesting Facts: क्यों होती हैं लोगों की आंखें नीली, हरी, भूरी या काली, जानिए वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Interesting Facts: क्यों होती हैं लोगों की आंखें नीली, हरी, भूरी या काली, जानिए वजह
Thu, 11 Aug 2022 06:36 PM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 11 Aug 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
eye color
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Human Eyes Colour: आपने गौर किया होगा कि हर व्यक्ति की आंखों का रंग अलग-अलग होता है। किसी का भूरा होता है, तो किसी का काला, इसके अलावा भी कई लोगों की आंखें, हरी, नीली, गाढ़ी भूरी भी होती हैं। इस तरह की अलग आंखें लोगों का ध्यान भी आकर्षित करती हैं। कई लोग आकर्षक दिखने के लिए अपनी आंखों का रंग बदलवा भी लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिल लोगों के आंखों का रंग अलग-अलग होने के पीछे क्या वजह है? अगर आपको नहीं पता तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, हमारी आंखों के रंग का संबंध हमारे जीन्स से जुड़ा होता है। कई लोगों को इस बात का अफसोस रहता है कि उनकी आंखों का रंग सभी की आंखों की ही तरह सामान्य है। लेकिन अगर आपके मन में ये सवाल आता है कि आखिर ज्यादातर लोगों की आंखों का रंग एक जैसा क्यों होता है, तो आइए हम आपके इस सवाल का भी जवाब देते हैं।
आंखो में कीचड़
- फोटो : istock
मैलानिन की मात्रा तय करती है आंखों का रंग
असल में हमारी आंखों का रंग पुतली में मैलानिन की मात्रा के मुताबिक तय होता है। इसके अलावा प्रोटीन का घनत्व, और आस-पास फैले उजाले पर भी आंखों का रंग निर्भर करता है। हमारी आंखों का रंग कुल 9 कैटेगरी में बंटा हुआ है, जबकि 16 जीन होते हैं। ये हमारी आंखों के रंग के साथ जुड़े होते हैं।

human eye
- फोटो : istock
आंखों के रंग के लिये जिम्मेदार दो प्रमुख जीन हैं OCA2 और HERC2। ये दोनों ही क्रोमोसोम 15 में मौजूद होते हैं। दरअसल, HERPC2 जीन OCA2 के एक्सप्रेशन को कंट्रोल करने का काम करता है। HERC2 नीली आंखों के लिए एक हद तक जिम्मेदार माना जाता है। जबकि, OCA2 नीली और हरी आंखों से जुड़ा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
human eye
- फोटो : istock
इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि दुनिया में सबसे अधिक लोगों की आंखें भूरे रंग की होती हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि सबसे ज्यादा लोगों में इसे डेवलप करने वाले जीन ही मौजूद होते हैं। वहीं नीले रंग की आंखों वाले लोगों की संख्या दुनिया में सबसे कम होती है।
विज्ञापन
blue eye
- फोटो : istock
नीली आंखों वालों की है इनसे रिश्तेदारी
दुनिया भर में आपको हर जगह पर भूरे रंग की आंखों के लोग आसानी से मिल सकते हैं, लेकिन नीली रंग की आंखों का मिलना काफी मुश्किल होता है। दरअसल, माना जाता है कि नीली आंखों वाले लोगों के पूर्वज एक ही हैं। करीब 6 हजार से 10 हजार साल पहले इंसानी जीन में हुए एक बदलाव के चलते लोगों की आंखों का रंग नीला होने लगा था।