Cruel Dictator Idi Amin: दुनिया में कई ऐसे तानशाह हुए हैं, जिनकी कहानियां आज भी सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह के बारे में बताएंगे। कहा जाता है कि यह तानाशाह अपने दुश्मनों को मारने के बाद उनका खून पी जाता था। इस तानाशाह पर आरोप था कि यह इंसानों का मांस भी खाता था, जिससे वह सबकी नजरों और खुंखार दिखे।
Dictator Idi Amin: दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह, भारतीयों से करता था बेइंतहा नफरत, दुश्मनों का पीता था खून
तानाशाह ईदी अमीन ने अपने शासन के समय हजारों लोगों की हत्या करवा दिया है। कुछ मानवाधिकार समूहों की रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि उसने अपने आठ सालों के शासन के दौरान करीब 5 लाख लोगों की हत्या करवाई थी।
भारतीयों को छोड़कर भागना पड़ा देश
युगांडा पर शासन कर रहा तानाशाह एक दिन अचानक ऐसा फरमान सुनाया, जो युगांडा में भारतीय मूल के लोगों के लिए झटका था। उसने अपने आदेश में कहा कि भारतीय मूल के लगभग 80 हजार लोग देश छोड़ कर चले जाएं।
New Study: जानिए प्राचीन समय में अपने हाथों की उंगलियां क्यों काटते थे लोग, स्टडी में हुए चौंकाने वाले खुलासे
इसके अलावा उसने अनुमति दी थी कि हर परिवार अपने साथ सिर्फ दो सूटकेस और 50 पाउंड ले जा सकते हैं। तानाशाह के इस फैसले से भारतीयों में अफरातफरी मच गई। अपना सबकुछ छोड़कर लोग देश छोड़कर भाग गए।
Aliens News: जानिए एलियंस से क्यों डरे वैज्ञानिक, बातचीत के लिए बनाई ऐसी डिक्शनरी
इतिहास में भी नहीं मिलती ऐसी क्रूरता
सिर्फ आठ साल में उसने इतनी क्रूरता दिखाई, जो इतिहास में नहीं मिलती है। उसे इंसानियत का दुश्मन, हैवान, राक्षस, आदमखोर और न जाने क्या-क्या कहकर पुकारा जाता है। एक सामान्य सैन्य अधिकारी से सत्ता के शिखर तक पहुंचने वाला ईदी अमीन ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं।