{"_id":"6569bab5b052e67c580fac3d","slug":"worlds-coldest-village-yakutia-siberian-desert-russia-where-minus-40-c-is-warm-2023-12-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World’s coldest village: दुनिया का सबसे ठंडा गांव, जहां -68C डिग्री तक होता है तापमान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
World’s coldest village: दुनिया का सबसे ठंडा गांव, जहां -68C डिग्री तक होता है तापमान
Yakutia- World’s coldest village: दुनिया का एक बड़ा हिस्सा हमेशा ठंडा रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे ठंडा गांव कौन सा है? जहां रहना लोगों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। आज हम आपको साइबेरियाई रेगिस्तान के एक गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दुनिया का सबसे ठंडा गांव माना जाता है। यहां ‘गर्म’ दोपहर में भी तापमान माइनस 40C°होता है और माइनस 68C° तापमान को सहनीय माना जाता है। यहां रहना लोगों के लिए डीप फ्रीजर में रहने जैसा है। इस गांव को ‘याकुटिया’ (Yakutia) नाम से जाना जाता है, जो पृथ्वी पर सबसे ठंडी जगहों में से एक है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस का ये याकुटिया गांव बेहद सुंदर है, लेकिन यहां की लाइफस्टाइल बेहद चैलेंजिंग है जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। यहां के लोग सुबह उठ कर सबसे पहले लकड़ियों को इकट्ठा करने का काम करते हैं। इसके बाद उनको चूल्हे में जला कर घर के अंदर रहने लायक तापमान बनाते हैं।
2 of 5
Yakutia- World’s coldest village
- फोटो : istock
यहां ज्यादातर घर कंक्रीट के ढेर पर बनाए जाते हैं। ठंड से बचने के लिए यहां लोग रोएंदार और गर्म फर से बने कपड़े पहनते हैं। यहां हर वक्त लोगों को मोटे-मोटे जूते पहन कर रहना पड़ता है। अगर रेडियेटर या हीटर मौजूद नहीं होता तो 9 बर्फीले महीनों में भारी मात्रा में लकड़ी का उपयोग करके घर को गर्म रखा जाता है। शून्य से काफी नीचे तापमान होने पर घरों को गर्म करने के अलावा पीने का पानी ढूंढना यहां सबसे कठिन काम होता है।
3 of 5
Yakutia- World’s coldest village
- फोटो : istock
खाने-पीने की चीजों को लेकर समस्या
गांव में पानी के लिए किसी भी तरह की कोई पाइपलाइन नहीं है। यहां बर्फ के टुकड़ों को पिघला कर पानी बनाया जाता है। पीने के पानी की ही तरह यहां खाने-पीने की चीजों को लेकर भी दिक्कत रहती है, क्योंकि ऐसे तापमान में फसलों को उगाना संभव नहीं होता और हर चीज ठंड की वजह से जम जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Yakutia- World’s coldest village
- फोटो : istock
यहां लोग गर्म दिनों में स्ट्रॉबेरी या दूध से बनें पौष्टिक खाने को कड़ाके की सदियों के लिए बचाकर रख देते हैं। ज्यादातर मछलियां, स्ट्रॉबेरी और क्रीम को लोग नियमित रूप से खाते है। यहां रहने वाले लोगों के लिए मछलियां ही मीट का एक मुख्य स्रोत है।
विज्ञापन
5 of 5
Yakutia- World’s coldest village
- फोटो : istock
इस स्थान पर आइसक्रीम लोगों की पसंदीदा है। दिन में अधिक ठंड होने पर लोग अक्सर सूप लेते हैं। जब तापमान -55C° से नीचे रहता है, तो बच्चों के लिए स्कूल जाना खतरनाक माना जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।