{"_id":"5ce387d9bdec22070e2bc8b9","slug":"change-address-in-aadhaar-card-without-valid-proof-by-uidai-website","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना प्रूफ के भी अपडेट कर सकेंगे आधार में अपना एड्रेस, ऑनलाइन हो जाएगा सारा काम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बिना प्रूफ के भी अपडेट कर सकेंगे आधार में अपना एड्रेस, ऑनलाइन हो जाएगा सारा काम
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 21 May 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि एक पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अब लोगों को नई सुविधा देने का एलान किया है, जिसके तहत आप बिना एड्रेस प्रूफ के भी आधार में अपना पता बदल सकेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।
2 of 5
यूआईडीएआई अब आधार कार्डधारकों को बिना किसी वैलिड एड्रेस प्रूफ के अपना पता बदलने की सुविधा दे रही है। खास बात ये है कि इसके लिए आपको महीनों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है, बल्कि सिर्फ 30 दिनों के अंदर ही आधार में आपका एड्रेस बदल जाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।
3 of 5
आप ये सोच रहे होंगे कि बिना एड्रेस प्रूफ के आखिर आधार कार्ड में एड्रेस कैसे बदला जा सकता है। आपको बता दें कि यूआईडीएआई ने अब कार्डधारकों को अपने परिवार के सदस्यों के एड्रेस का इस्तेमाल कर अपने पते में बदलाव के लिए वेलिडेशन लेटर प्राप्त करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर आधार वेलिडेशन लेटर तैयार करने का अनुरोध करना होगा। बता दें कि आधार वेरिफायर की सहमति प्राप्त हो जाने के 30 दिनों के भीतर ही एड्रेस वेलिडेशन लेटर और उसके साथ सीक्रेट कोड उसके पते पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
वेलिडेशन लेटर तैयार करने के अनुरोध के बाद आपको अपडेट की सहमति देने के लिए लिंक के साथ एक एसएमएस भेजा जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके सहमति देने के लिए ओटीपी जेनरेट होगा। इसके बाद आपको जो सीक्रेट कोड भेजा गया था, उसे आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर 'प्रोसीड टू अपडेट एड्रेस' लिंक पर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट अप्रूव्ड हो जाएगी और आप अपना ई-आधार ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।