बात चाहे भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की हो रही हो, या अजीम प्रेमजी की, विश्व की जानी-मानी हस्तियां दान करने में हमेशा ही आगे रहती हैं। भारत ही नहीं, बल्कि विदेश में भी कारोबारी और अभिनेता दान करने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं हुरून इंडिया फिलैन्थ्रॉपी 2019 के मुताबिक भारत के टॉप तीन दानदाता कौन हैं और मुकेश अंबानी किस स्थान पर हैं।
सबसे ज्यादा दान देने के मामले में तीसरे पायदान पर मुकेश अंबानी, इनको मिला पहला स्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले स्थान पर शिव नाडर
भारत में एचसीएल के शिव नाडर दान करने के मामले में सबसे आगे हैं। शिव नाडर ने 826 करोड़ रुपये दान किए हैं। उनकी संपत्ति की बात करें, तो वे भारत के छठे सबसे अमीर शख्स हैं। फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची के अनुसार, वे 1,440 करोड़ डॉलर के मालिक हैं।
दूसरे स्थान पर अजीम प्रेमजी
अजीम प्रेमजी ने 453 करोड़ रुपये दान किए हैं। इसी के साथ वह दान करने के मामले में दूसरे पायदान पर आ गए हैं। वहीं फोर्ब्स के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 720 करोड़ डॉलर है। भारत के 100 सबसे अमीर शख्स की सूची में वह 17वें स्थान पर हैं। इससे पहले वे दूसरे स्थान पर थे। लेकिन प्रेमजी ने अब विप्रो लिमिटेड की 34 फीसदी हिस्सेदारी दान की है, जिसकी वजह से उनकी नेट वर्थ में कमी आई है।
तीसरे पायदान पर मुकेश अंबानी
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी दान करने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। हुरून इंडिया फिलैन्थ्रॉपी 2019 के अनुसार, मुकेश अंबानी ने 402 करोड़ रुपये दान किए हैं। बता दें कि लगातार 12वें साल अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स बने हैं। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 51.4 बिलियन डॉलर यानी 5,140 करोड़ डॉलर है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 40 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है।
इंफोसिस के सह संस्थापक ने खर्च किए इतने पैसे
परमार्थ कार्यों के लिए इंफोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलेकणि और उनकी पत्नी रोहिणी ने 346 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस दौरान सामाजिक कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये से अधिक धन देने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। साल 2018 में यह संख्या 38 थी। परमार्थ कार्यों के लिए दान बढ़कर 4,391 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें से आधी राशि व्यक्तिगत रूप से दिए गए दान से आई है। वहीं अन्य योगदान कंपनियों द्वारा किया गया है।