सब्सक्राइब करें

Travel Documents: यात्रा के समय रखें ये जरुरी दस्तावेज, बिना टेंशन कर सकेंगे सफर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Mon, 29 Nov 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
Important Travelling Documents Required For Travel
यात्रा के दौरान जरूरी दस्तावेज - फोटो : istock

अक्सर लोग कहीं न कहीं यात्रा के लिए जाते हैं। कभी रेल से तो कभी हवाई यात्रा भी करते हैं। कभी हम लम्बी दूरी तो कभी छोटी दूरी की यात्राएं करते हैं। यात्रा के दौरान हम अपनी जरूरत का सामान रख लेते हैं जिससे हमें सफर के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जैसा कि हर जगह अब पहचान पत्रों को मांगा जाने लगा है इसलिए अब हमें इन से जुड़े हुए दस्तावेजों को भी हमेशा साथ में लेकर चलना चाहिए। इन दस्तावेजों की जरूरत रेल यात्रा, हवाई यात्रा, होटल में कमरा लेने के लिए होती है, जिससे हमारी पहचान हो सके। अगर आप भी कहीं लम्बी या छोटी दूरी की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो अपने साथ सभी पहचान पत्रों के दस्तावेज जरूर रख लें। इससे आपको अपनी पहचान बताने में भी आसानी होगी और आपकी यात्रा भी सुरक्षित होगी। आइए जानते है यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेजों के बारे में।

Trending Videos
Important Travelling Documents Required For Travel
यात्रा के दौरान जरूरी दस्तावेज - फोटो : istock

यात्रा के दौरान जरूरी दस्तावेज

  • अगर यात्रा रेल से कर रहे हैं तो रेल टिकट और हवाई यात्रा के लिए हवाई टिकट जरूर रखें।
  • हवाई जहाज से किसी विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो पासपोर्ट और वीजा साथ रख लें। 
  • UIDAI द्वारा जारी किया गया 16 अंको का आधार कार्ड होना जरूरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Important Travelling Documents Required For Travel
यात्रा के दौरान जरूरी दस्तावेज - फोटो : istock
  • भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया मतदाता पहचान पत्र 
  • आयकर विभाग द्वारा जारी किया गया पैन कार्ड 
  • आरटीओ द्वारा जारी किया गया ड्राइविंग लाइसेंस
Important Travelling Documents Required For Travel
यात्रा के दौरान जरूरी दस्तावेज - फोटो : istock
  • अगर आप छात्र हैं तो स्कूल/कॉलेज द्वारा जारी किया गया फोटो वाला पहचान पत्र 
  • बैंक की पास बुक फोटो वाली 
  • बैंक द्वारा जारी किया गया क्रेडिट कार्ड 
विज्ञापन
Important Travelling Documents Required For Travel
यात्रा के दौरान जरूरी दस्तावेज - फोटो : istock

अगर आप भी किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो बताए गए दस्तावेजों में से पहचान पत्र को साथ रख लें। अगर हवाई यात्रा कर रहे हैं तो पासपोर्ट और वीजा दोनों साथ रख ले, यह अनिवार्य दस्तावेज है। अगर आप हाल ही में कहीं यात्रा करने वाले हैं तो कोरोना वायरस से सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मास्क का उपयोग जरूर करें और अपने हाथों को बार-बार धोते रहें और उचित दूरी बना कर रखे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed