{"_id":"5ac46cf84f1c1bf5618b559a","slug":"39-indians-killed-in-iraq-balwant-rai-funeral-in-jalandhar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति के अवशेष देखकर पत्नी ने कह डाली ऐसी बात, मां का कलेजा फट गया, सभी भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के अवशेष देखकर पत्नी ने कह डाली ऐसी बात, मां का कलेजा फट गया, सभी भावुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इराक से ताबूत में आए पति के अवशेष देखकर पत्नी ने ऐसी बात कह डाली कि बूढ़ी मां का कलेजा फट गया, वह फूट-फूट कर रोने लगी।
2 of 5
बलवंत राय का अंतिम संस्कार
इराक में आईएसआईएस आतंकियों के हाथों मारे गए जालंधर के सात युवकों के अवशेष चार साल के इंतजार के बाद मंगलवार को उनके घरों में पहुंचे। चार साल से जिनकी राह में हर दिन दरवाजे को देखते रहे, अब वह आए तो ताबूत में बंद होकर। मंगलवार सुबह 9.40 बजे बलवंत राय के अवशेष उनके निवास गांव ढड्डे लाए गए।
3 of 5
बलवंत राय का अंतिम संस्कार
मां सिमरो और पत्नी ज्ञान कौर अवशेष देखने की जिद पर अड़ी थी, हाल देखकर अधिकारियों ने इजाजत दे दी। परिवार वालों ने ताबूत खोला और देखा कि अंदर रूई पर बलवंत राय के अवशेष पड़े थे। साथ में उसकी पैंट कमीज के अलावा बूटों का जोड़ा था। अवशेष देखते ही मां सिमरो बोली, 4 साल बाद बेटा आया और वह मुझसे बात ही नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बलवंत राय का अंतिम संस्कार
पत्नी ज्ञान कौर तो सुध-बुध ही खो बैठी। बेटा पवन को मां को संभाल रहा था, लेकिन वह अर्द्धबेहोशी की हालत में जा रही थीं। ज्ञान कौर एक ही बात दोहरा रही थीं कि एक बार चेहरा तो दिखा जाते...पता नहीं था कि ऐसे हाल में लौटोगे, आपको इराक ही नहीं भेजती। बलवंत राय के अवशेष के साथ उनके कपड़े भी आए थे, जिनमें छेद हो चुके थे।
विज्ञापन
5 of 5
बलवंत राय का अंतिम संस्कार
हालात और साथ आया सामान साफ बयां कर रहे थे कि आईएस आतंकियों ने कितनी बेरहमी से उन्हें मारा होगा। सभी रीति रिवाज पूरे होने के बाद बलवंत राय का संस्कार किया गया। बड़े बेटे राकेश ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके डीसी वीके शर्मा, एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, तहसीलदार गुरप्रीत सिंह व अन्य अधिकारियों ने बलवंत राय को नमन किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।