{"_id":"5ac37b034f1c1bc0618b5377","slug":"indian-army-soldier-arvinder-singh-died-in-shopian-funeral-in-paternal-village","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: कफन ओढ़कर लौटे बेटे का चेहरा देख मां बोली ऐसी बात, फूट-फूट कर रोने लगी बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: कफन ओढ़कर लौटे बेटे का चेहरा देख मां बोली ऐसी बात, फूट-फूट कर रोने लगी बहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटी उम्र में देश के लिए सीने पर गोली खाई और शहीद हो गया। कफन ओढ़कर लौटे बेटे का चेहरा देख मां ने ऐसी बात कही, सब भावुक हो गए।
2 of 6
अरविंदर सिंह का अंतिम संस्कार
मां बोली, महीने भर पहले छुट्टी काटकर लौटा था। मैंने कहा अगली बार आएगा तो सिर पर सेहरा बांध दूंगी, मुझे क्या पता था कि वो शहादात का सेहरा पहनकर आएग और लगन मंडप की अग्नि के फेरों की जगह उसकी चिता को मुखाग्नि देनी पड़ेगी। मां के मुंह से भाई के लिए यह बात सुनकर बहन का कलेजा फट गया और वो रोते-रोते बेसुध हो गई।
3 of 6
अरविंदर सिंह का अंतिम संस्कार
जम्मू-कश्मीर के जिला शोपियां में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से होशियारपुर निवासी अरविंदर कुमार शहीद हो गए। मंगलवार को पैतृक गांव सरियाना में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद का पार्थिव शव गांव में पहुंचने पर हाथों में तिरंगा थामे युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। उन्होंने आकाश भारत माता की जय और शहीद अरविंदर अमर रहे के नारों से गुंजायमान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अरविंदर सिंह का अंतिम संस्कार
छोटे भाई प्रेम सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। किसान पिता दर्शन सिंह ने नम आंखों से बताया कि अरविंदर 2 मार्च को ही अपनी छुट्टी काटकर वापस गया था। बेटे की शादी की बात चल रही थी और लड़की देखी जा रही थी, ताकि अबकी बार वह छुट्टी पर घर आए तो उसकी शादी करवा दी जाए, लेकिन किसे पता था कि शादी के जोड़े से पहले ही वह देश के लिए शहीद हो कर तिरंगा ओढ़ कर घर आएगा।
विज्ञापन
5 of 6
अरविंदर सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद अरविंदर अपने पीछे माता-पिता, चार बड़ी बहनें और एक भाई छोड़ गए हैं। वह 26 जून 2012 को फौज की 15 मीडियम रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। अब वह 34-आरआर (राष्ट्रीय राइफल) यूनिट में गनर के तौर पर ड्यूटी निभा रहे थे। उनके छोटे भाई प्रेम भी सेना में हैं। इस मौके पर विधायक मुकेरियां रजनीश कुमार बब्बी, डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल, एसएसपी जे. एलनचेलियन ने शहीद को पुष्पांजलि भेंट की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।