{"_id":"5adaf7da4f1c1b58098b5ab7","slug":"vip-treatment-in-jail-to-accused-who-shot-singer-parmish-verma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंगर परमीश वर्मा को दो गोलियां मारने वाले को मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगर परमीश वर्मा को दो गोलियां मारने वाले को मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट, देखिए
Sun, 22 Apr 2018 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
हरविंदर सिंह हैप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर सिंगर परमीश वर्मा को गोली माने वाले हरविंदर सिंह हैप्पी को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला सामने आया है, देखिए तस्वीरें।
2 of 7
मोहाली पुलिस
शुक्रवार को अदालत में पेशी के बाद पुलिस ने उसे हिमाचल नंबर की स्कॉर्पियो से जेल पहुंचाया। उक्त वाहन को आरोपी के जानकार ही चला रहे थे। जबकि पुलिस के जवान और आरोपी पिछली सीट पर बैठे थे। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ चौकी के इंचार्ज सुमित मोर अकेले ही अपनी सरकारी जिप्सी में एसएसपी आफिस की तरफ जाने वाली सड़क पर निकल गए। इस मामले से एक बार फिर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
3 of 7
परमीश वर्मा
इस संबंध में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि यह बात उनके ध्यान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इस मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला शुक्रवार दोपहर करीब पौने तीन बजे का है। जब इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ चौकी के मुलाजिम आरोपी को लेकर अदालत के बाहर पहुंचे तो वहां पर पहले से ही हिमाचल नंबर एचपी-12के 0245 सफेद रंग की स्कॉर्पियो खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सिंगर परमीश वर्मा
वहीं पर पुलिस की जिप्सी भी खड़ी थी। इस दौरान पुलिस वाले आरोपी को सीधे स्कॉर्पियों में बैठा दिया। आरोपी को पेश करने के लिए चौकी से जो पुलिस मुलाजिम अदालत आए थे, वे भी उक्त कार में बैठ गए। आरोपी से मिलने पहुंचे उसके जानकार वहां पर जुट गए और उससे बातचीत करने लगे। इसके बाद पुलिस वाले अगली सीट से उतरकर आरोपी के साथ पिछली सीट पर बैठ गए। आरोपी का जानकार ड्राइवर सीट पर बैठा और गाड़ी को लेकर रवाना हो गया।
विज्ञापन
5 of 7
सिंगर परमीश वर्मा
चौकी इंचार्ज सरकारी जिप्सी में बैठे और एसएसपी आफिस की ओर जाने वाली सड़क पर चले गए। पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। जिक्रयोग है कि हाईप्रोफाइल आरोपियों का वीआईपी ट्रीटमेंट देने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले पूर्व मंत्री राणा गुरजीत के भतीजे को पुलिस ने पेशी के दौरान वीआईपी ट्रीटमेंट दी थी। उसे पर्सनल कार में पेश करने लाया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।