‘हैलो, मैं सांसद सनी देओल नहीं बोल रहा, मुझे माफ करें, तंग न करें। यह जवाब हर उस व्यक्ति को सुनना पड़ रहा है, जो गुरदासपुर के सांसद सनी देओल के लोकसभा की वेबसाइट पर दिए नंबर पर कॉल करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो नंबर लोकसभा की वेबसाइट पर है, वह मुंबई में काम करने वाले प्रशांत मिश्रा का है।
सनी देओल के 'मोबाइल नंबर' ने उड़ाई युवक की नींद, कॉल कर लोग कर रहे ऐसी-ऐसी बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूल रुप से वाराणसी के गांव सगूनाहा, थाना बाबतपुर के रहने वाले प्रशांत मिश्रा पुत्र चंदन बलि मिश्रा ने बताया कि वह मुंबई में एक मैगजीन के आईटी हेड हैं। उन्होंने करीब एक साल पहले आइडिया का नंबर 095942-28881 लिया था लेकिन इस नंबर पर पिछले कुछ महीने से सनी देओल के फोन, वा्टसएप मैसेज आने शुरू हो गए। कोई कहता है कि आप सांसद बनने के बाद भी हलके में क्यों नहीं आ रहे, क्या हमने इसके लिए आपको चुना था, क्या हमने कोई अपराध किया है। कोई कहता है कि सर आपकी फिल्में मुझे बेहद पसंद है।
किसी का फोन आता है कि आप से मिलना चाहता हूं, कोई फिल्मों में कैरियर बनाना चाहता है, कोई सनी देओल के बेटे करण देओल के लिए दुआएं भेजता है। वह लोगों को जवाब देते देते थक गए हैं और ज्यादातर किसी अंजान का फोन नहीं उठाते हैं। मिश्रा ने बताया कि जब वह लोगों से पूछते हैं कि यह नंबर आपको किसने दिया तो लोग बताते हैं कि लोकसभा की वेबसाइट से उन्हें यह नंबर मिला है।
मिश्रा ने बताया कि कई लोग उन्हें हलके के विकास संबंधी राय वाट्सप करते हैं। अपनी समस्याएं बताते है, जो सनी देओल तक नहीं पहुंच पा रही। इससे उन्हें काफी दुख होता है। वह कहते हैं कि कम से कम लोगों की समस्याएं तो सनी देओल तक जरूर पहुंचे। लेकिन जब नंबर ही गलत है तो हल कैसे होगा। उन्होंने बताया कि कुछ लोग गलत भी लिख देते हैं। प्रशांत ने कहा कि यह नंबर लोकसभा की वेबसाइट से जल्द हटाया जाए। यह उनके काम का नंबर है और वह अंजान फोन नहीं उठा रहे जिससे कई बार उनके काम का फोन भी नहीं उठाया जाता। उन्होंने अपने फेसबुक पर भी अपडेट किया है कि यह नंबर उनका नहीं है लेकिन फोन आने में कोई कमी नहीं हुई।
वेबसाइट पर गलत नंबर पड़ा हुआ है, जिसे ठीक करने के लिए कहा गया है। अगर किसी को कोई समस्या आती है तो इस नंबर पर 095942-28882 मुझसे या गुरप्रीत सिंह से बात कर सकते हैं। -निरंजन विद्यासागर, पीए, सांसद सनी देओल