सब्सक्राइब करें

मशहूर आइटम गर्ल के बेबाक बोल- शेरनी हूं मैं, झुंड में नहीं, अकेली चलूंगी

ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 10 Jul 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
actress rakhi sawant press conf in khali academy, says, I am a lion
राखी सावंत
बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल ने बेबाकी से बोलते हुए कहा कि मैं शेरनी हूं, झुंड में नहीं, अकेली चलूंगी। ये सुनकर सभी सन्न रह गए, आखिर क्यों कहा ऐसा?
Trending Videos
actress rakhi sawant press conf in khali academy, says, I am a lion
राखी सावंत
दरअसल, मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत आजकल सुर्खियों में हैं। वजह है, भगवान वाल्मीकि के खिलाफ उनके द्वारा की गई टिप्पणी। मामले में लुधियाना की अदालत में उनके खिलाफ केस चल रहा है। अदालत ने कई बार उन्हें पेशी के बुलाया, नहीं आई तो अरेस्ट वारंट जारी हुए। वारंट जारी हुए तो चुपके से बुर्का पहनकर पहुंच गई। अदालत में अगले दिन कोर्ट में पेशी के लिए कहा तो आई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
actress rakhi sawant press conf in khali academy, says, I am a lion
राखी सावंत
अदालत ने फिर से अरेस्ट वारंट जारी कर दिए, तो वे जालंधर में स्थित द ग्रेट खली की एकेडमी में पहुंच गई। बोलीं- मुझे खली से सेल्फ डेफेंस की ट्रेनिंग लेनी है, लेकिन पंजाब पुलिस ने उन्हें अखाड़े में नहीं जाने दिया। साथ ही सवाल पूछा गया कि कोर्ट में आप गई नहीं, खली के अखाड़े में ट्रेनिंग लेने कैसे आ गईं। यह सवाल सुनकर राखी सावंत भड़क गईं।  
actress rakhi sawant press conf in khali academy, says, I am a lion
राखी सावंत
देर रात राखी सावंत पे एकेडमी में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और सवालों के जवाब दिए। राखी ने कहा कि कोर्ट में नहीं गई, क्योंकि पैर में चोट लगी थी। खली की एकेडमी में आई हूं, क्योंकि मेरे लिए अदालत व खली एक बराबर स्थान रखते हैं। बुर्कें में अदालत में जाने के सवाल पर राखी सांवत ने कहा कि शेरनी अकेली आती है, भीड़ में कौन आता है, सभी को पता है। पंजाब आई हूं और फिर से पंजाब आऊंगी।
विज्ञापन
actress rakhi sawant press conf in khali academy, says, I am a lion
राखी सावंत
वहीं राखी सावंत ने पंजाब पुलिस के खिलाफ बहुत कुछ कहा। राखी बोली- मैं आतंकवादी नहीं हूं जिसे पंजाब पुलिस पंजाब में आने से मना करे। पंजाब की पुलिस खुद को शेर कहती है, लेकिन एक लड़की को सुरक्षा तो दे नहीं सकती। इसके उलट, पुलिस ने दबाव बनाकर उसे खली की एकेडमी में जाने से रोक जरूर दिया और मुझे सेल्फ डेफेंस सीखने का प्लान कैंसिल करना पड़ा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed