{"_id":"5aa757824f1c1bc4758b518c","slug":"actress-upasana-singh-molested-in-zirakpur-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा की 'बुआ' के साथ सरेआम हो गया कुछ ऐसा, पुलिस तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल शर्मा की 'बुआ' के साथ सरेआम हो गया कुछ ऐसा, पुलिस तक पहुंचा मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
upasana singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की 'बुआ' के साथ सरेआम कुछ ऐसा हो गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। उसके बाद क्या हुआ जानिए।
उपासना सिंह
घटना जीरकपुर में हुई। ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा’ के शो में बुआ का किरदार निभाने वाली कॉमेडियन एवं बॉलीवुड कलाकार उपासना सिंह ने जीरकपुर थाने में टैक्सी के ड्राइवर खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
उपासना सिंह, नीरज भारद्वाज
उपासना सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि लांडरा शूटिंग के सिलसिले में यहां आई थीं। शुक्रवार से चंडीगढ़-अंबाला रोड पर होटल रमाडा में ठहरी हैं। रविवार को वह अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ शूटिंग के लिए लांडरा गईं, जहां से देर रात उन्हें वापस जीरकपुर पहुंचना था। आरोप है कि टैक्सी चालक विवेक ने कार को जानबूझकर पीआर-7 रिंग रोड पर ले लिया, उस समय रात के करीब 10 बजे हुए थे। सड़क बिल्कुल सुनसान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपासना सिंह, नीरज भारद्वाज
टैक्सी चालक की हरकत से डरकर उपासना ने फोन पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जीरकपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एक्ट्रेस को होटल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने टैक्सी चालक को हिरासत में लिया, लेकिन मामला बढ़ता देखकर ड्राइवर ने लिखित माफी मांग ली, जिसके बाद उपासना ने शिकायत वापस ले ली। अब उपासना सोमवार दोपहर 1 बजे मोहाली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर मुंबई लौट गईं हैं।
विज्ञापन
उपासना सिंह, कपिल शर्मा
उपासना ने ड्राइव के लिए मांगी थी कार: विवेक
रविवार देर रात बॉलीवुड एक्ट्रेस उपासना सिंह द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाने के मामले में ड्राइवर विवेक ने एक खुलासा किया है कि उपासना ने कार चलाने की मांग की थी। जब वह ड्राइवर सीट पर बैठीं तो कार तुरंत स्टार्ट नहीं हुई, जिससे आहत हो उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलवा लिया। विवेक ने पुलिस हिरासत के दौरान अधिकारियों को बताया कि उपासना अपनी टीम के साथ कार में सवार थी।
रविवार देर रात बॉलीवुड एक्ट्रेस उपासना सिंह द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाने के मामले में ड्राइवर विवेक ने एक खुलासा किया है कि उपासना ने कार चलाने की मांग की थी। जब वह ड्राइवर सीट पर बैठीं तो कार तुरंत स्टार्ट नहीं हुई, जिससे आहत हो उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलवा लिया। विवेक ने पुलिस हिरासत के दौरान अधिकारियों को बताया कि उपासना अपनी टीम के साथ कार में सवार थी।