फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब बीन की धुन सुनते ही स्टेज पर 'नागिन' जैसे थिरकने लगीं भाजपा सांसद, देखिए तस्वीरें

Thu, 16 Jan 2020 11:06 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 16 Jan 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Kirron Kher Dance with Mayor Rajbala in Lohri Celebration Function
स्टेज पर थिरकतीं सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
इधर बीन की धुन शुरू हुई, उधर थिरकने लगे पांव और स्टेज पर ही शुरू हो गया भाजपा सांसद का 'नागिन, नागिन' डांस...देखिए दिलचस्प तस्वीरें।
BJP MP Kirron Kher Dance with Mayor Rajbala in Lohri Celebration Function
स्टेज पर थिरकतीं सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर ने पूर्व मेयर राजेश कालिया से जैसे ही कहा- घर में नागिन डांस करते हो...तो यहां भी करो। बस फिर क्या था, राजेश कालिया शुरू हो गए और सभी ने उनका साथ दिया। इस दौरान पंजाबी गीतों पर ऐसा धमाल मचा कि सभी डांस करने लगे।
BJP MP Kirron Kher Dance with Mayor Rajbala in Lohri Celebration Function
स्टेज पर थिरकतीं सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
मौका था नगर निगम चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-17 प्लाजा में बुधवार को लोहड़ी और मकर संक्रांति समारोह के आयोजन का। इस दौरान स्टेज पर सांसद किरण खेर, मेयर राजबाला मलिक, पूर्व मेयर राजेश कालिया सहित कमिश्नर केके यादव ने भी डांस किया और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP Kirron Kher Dance with Mayor Rajbala in Lohri Celebration Function
स्टेज पर थिरकते कमिश्नर और पूर्व मेयर - फोटो : अमर उजाला
वहीं कार्यक्रम देख रहे लोग इस मौके पर वीडियो बनाना नहीं भूले। मेयर राजबाला मलिक और सांसद किरण खेर ने शहर के लोगों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने हैशटैग 'स्वच्छता सर्वेक्षण- 2020 चंडीगढ़' की भी शुरुआत की।
विज्ञापन
BJP MP Kirron Kher Dance with Mayor Rajbala in Lohri Celebration Function
स्टेज पर मेयर राजबाला और सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
मेयर राजबाला मलिक ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्लाजा में अब हमेशा होते रहेंगे। सेक्टर-17 प्लाजा की सुंदरता को और बेहतर बनाया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद किरण खेर और मेयर ने ही लोहड़ी जलाई और गले लगकर एक दूसरे को त्योहार की बधाई दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed