फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मिस इंडिया' ने 6 महीने तक बेटे को दुनिया से छिपाए रखा, अब #MeToo पर बेबाकी से बोलीं...

Mon, 21 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 21 Jan 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Gul Panag Interview on Me Too and Returning in Politics
गुल पनाग
मिस इंडिया ने 6 महीने तक अपने बेटे को दुनिया से छिपाए रखा। अब मीडिया से रूबरू हुई और मीटू पर बेबाकी से बोलीं, वहीं राजनीति में वापसी को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
Bollywood Actress Gul Panag Interview on Me Too and Returning in Politics
Gul Panag - फोटो : Twitter
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग की। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक अपना सफर तय कर चुकीं गुल पनाग जेडब्ल्यू मैरियट होटल चंडीगढ़ में आयोजित मेगा करियर और काउंसिलिंग प्रोग्राम ‘अनलीश’ में आई थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मीटू में कई ऐसी महिलाएं सामने आईं, जो अपनी आवाज नहीं उठा सकी थीं। मैं इसको ठीक मानती हूं।

 
Bollywood Actress Gul Panag Interview on Me Too and Returning in Politics
gul panag
गुल पनाग ने कहा कि वास्तव में अपनी आवाज को उठाना गलत नहीं है। यदि किसी के साथ गलत हो रहा है तो उसको तुरंत अपनी आवाज को बुलंद करना चाहिए। अब मैं राजनीति में वापसी करने के प्रयास कर रही हूं। फिलहाल ध्यान बेटे निहाल पर है, पर लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव में मौका मिलते ही नजर आऊंगी। बाकी जैसी मेरी किस्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Gul Panag Interview on Me Too and Returning in Politics
gul panag
गुल पनाग ने कहा कि जल्द ही उनकी दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। करीब आधे घंटे की स्पीच में गुल पनाग ने स्टूडेंट्स से कहा कि उनको खुद को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार ढालना चाहिए। मैं पटियाला के सरकारी स्कूल में पढ़ीं और उसके बाद उन्होंने ब्यूटी क्वीन का खिताब जीता। मैंने मेहनत की, अपने कैरियर के बारे में सोचा और आज उसी के अनुसार खुद को ढाल लिया।
विज्ञापन
Bollywood Actress Gul Panag Interview on Me Too and Returning in Politics
Gul Panag
गुल पनाग ने बताया कि वह प्रोफेशनल पायलट भी बनीं। ऐसा तभी हो सका जब उनमें हौसला था। दुनिया बदल रही है और बाधाओं से निपटने के लिए हमें खुद को तैयार रखना चाहिए। व्यवसायों की बदलती जरूरतें आज मांग करती है कि हम एक्सीलेंस के लिए स्पेशलाइजेशन को अपनाएं। इस मौके पर पंजाबी अभिनेता और गायक युवराज हंस ने भी अपनी लाइव प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed