फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, 24 की जान सांसत में

Wed, 28 Oct 2015 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हरियाणा) Updated Wed, 28 Oct 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, 24 की जान सांसत में

brutal accident of school bus, 1 child killed, 24 injured

बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस पेड़ से जा टकराई।

खौफनाक हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई वहीं टीचर समेत 24 गंभीर रूप से घायल हो गए। दे‌‌खिए दर्दनाक तस्वीरें।

तस्वीरें: बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, 24 की जान सांसत में

brutal accident of school bus, 1 child killed, 24 injured

बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस हादसे की शिकार हो गई। खौफनाक हादसे में 1 स्कूली छात्र की मौत हो गई वहीं टीचर समेत 24 गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला हरियाणा के हांसी का है। यहां जींद रोड पर माढ़ा गांव के नजदीक मंगलवार को हुए हादसे में बस में सवार छठी कक्षा के एक छात्र नारनौंद निवासी सचिन की मौत हो गई।

तस्वीरें: बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, 24 की जान सांसत में

brutal accident of school bus, 1 child killed, 24 injured

हादसे में एक टीचर व चालक समेत कई लोग घायल हो गए। बस में करीब 35 छात्र सवार थे। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, 24 की जान सांसत में

brutal accident of school bus, 1 child killed, 24 injured

जानकारी के मुताबिक महर्षि वाल्मीकि जयंती पर छुट्टी के बावजूद मंगलवार को माढ़ा स्थित बलबीर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक मिनी बस नारनौंद से छात्रों को लेकर स्कूल आ रही थी। माढ़ा के नजदीक बस चालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया तथा बस सड़क से दाई ओर नीचे उतर कर पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन

तस्वीरें: बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, 24 की जान सांसत में

brutal accident of school bus, 1 child killed, 24 injured

बस के आगे चल रहे इसी स्कूल के पीटीआई सुभाष ने पुलिस को बताया कि रोड बिल्कुल खाली था और उस दौरान कोई ट्रैफिक भी नहीं था। ऐसे में माना जा रहा है कि या तो चालक को नींद की झपकी आई या फिर बस में कोई तकनीकी खराबी आने के कारण स्टेयरिंग फेल हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed