फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके भाई की कलाई पर सजेगी 'कोरोना मुक्त राखी', तस्वीरों में देखें- डाक विभाग का खास इंतजाम

Tue, 28 Jul 2020 05:05 AM IST
ajay kumar नीरज कुमार, चंडीगढ़
नीरज कुमार, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Jul 2020 05:05 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Rakhi is being sanitized at the post office in Chandigarh
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला

इस रक्षाबंधन आपके भाई की कलाई पर जो राखी बंधेगी, वह पूरी तरह से सुरक्षित होगी। कोरोना महामारी के बीच कई बहनों को यह डर है कि अगर उन्होंने डाक विभाग से राखी भेजी तो कहीं राखी के साथ कोरोना का वायरस भी भाई तक न पहुंच जाए। इस डर के चलते बहुत सी बहनें इस रक्षाबंधन राखी भेजने से डर रही हैं लेकिन डाक विभाग ने भाइयों तक कोरोना मुक्त राखी पहुंचाने के सारे इंतजाम कर लिए हैं। ऐसे में बहनों को डरने की जरूरत नहीं है। 

Chandigarh News in Hindi: Rakhi is being sanitized at the post office in Chandigarh
सेक्टर- 19 में राखी खरीदती महिला। - फोटो : अमर उजाला

डाक विभाग की ओर से हर डाक को सैनिटाइज करने के बाद ही भेजा जा रहा है। यही नहीं डाकघर के मेन गेट पर हर ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। सैनिटाइजर से हाथ साफ कराया जा रहा है। इसके बाद उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। यही नहीं डाकघर के अंदर लाइन में लगने के लिए फर्श पर विशेष पट्टी बनाई गई है। 

Chandigarh News in Hindi: Rakhi is being sanitized at the post office in Chandigarh
Raksha Bandhan 2020 - फोटो : अमर उजाला

ग्राहक से डाक को लेने के बाद डाक विभाग के कर्मचारी उस डाक को सैनिटाइज करने के लिए भेज देते हैं। डाक के पूरी तरह सैनिटाइज होने के बाद वह आरएमएस के कार्यालय में जाता है। वहां पर डाक के बैग को सैनिटाइज करने के बाद ही उसे गंतव्य के लिए बाहर भेजा जाता है। संबंधित राज्य और जिले में डाक पहुंचने के बाद डाक को फिर से सैनिटाइज कर संबंधित पते पर डिलीवरी के लिए भेजा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Rakhi is being sanitized at the post office in Chandigarh
गेट पर ही की जा रही लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग। - फोटो : अमर उजाला

यह कहती हैं बहनें
रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी भेजने के लिए सेक्टर-17 स्थित जीपीओं पहुंचीं सारिका ने बताया कि उनके भाई मुंबई में रहते हैं, जिनके लिए वह राखी भेजने आई हैं। सारिका ने कहा कि मुझे विश्वास है कि तय समय पर मेरी राखी सुरक्षित रूप से भाई के पास पहुंचेगी। वहीं, चंडीगढ़ की रहने वाली सोबिता का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी वह अपने भाई के लिए राखी भेज रही हैं। हर बार उनकी राखी समय पर पहुंची है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी राखी समय पर पहुंचेगी। डाक विभाग सैनिटाइजेशन कर रहा है तो भाई की कलाई पर सुरक्षित राखी सजेगी। 

विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Rakhi is being sanitized at the post office in Chandigarh
Raksha Bandhan 2020 - फोटो : अमर उजाला

देश ही नहीं विदेश में भी राखियां भेज सकेंगी बहनें
चंडीगढ़ पोस्टल डिवीजन ने राखी के लिए बुकिंग सेवाएं शुरू की हैं। कोरोना काल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सीमित है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग राखी डाक के जरिए भेजेंगे। इसको ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ पोस्टल डिवीजन ने चंडीगढ़ के 43 पोस्ट ऑफिसों, मोहाली के 25 और रोपड़ के 27 पोस्ट ऑफिसों में राखी मेल बुकिंग सेवा देश के अंदर साथ विदेश में भी भेजने की सुविधा शुरू की है। डाक विभाग सुनिश्चित करेगा कि रक्षाबंधन से पहले राखी डिलिवर हो। राखी आर्डिनरी पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट और साथ ही स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed