{"_id":"5b94df15867a557eb3413ea1","slug":"cheating-on-petrol-pumps-tips-to-save-yourself-from-oil-thievery-during-petrol-filing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल महंगा...पर जानते हैं आपकी आंखों के सामने चोरी होता है तेल, बरतें 5 सावधानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल महंगा...पर जानते हैं आपकी आंखों के सामने चोरी होता है तेल, बरतें 5 सावधानियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल लगातार महंगा हो रहा है, पर क्या आप जानते हैं कि आपकी आंखों के सामने पेट्रोल पंप पर तेल की चोरी की जाती है। जानिए, इससे बचने के तरीके।
petrol pump
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। रविवार को तेल की कीमतें एक बार फिर गई हैं। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले समय में देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और बढ़ने वाली हैं। तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण डॉलर की मुकाबले रुपये का गिरना है। चूंकि रुपये में लगातार गिरावट आ रही है, इसकी वजह से तेल कंपनियां भी लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं।
petrol pump
वहीं इससे पहले पेट्रोल पंप पर तेल की चोरी के कई मामले सामने आए, जिसने लोगों को परेशान किए रखा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कई मामले देखे गए और कार्रवाई हुई। पेट्रोल पंप पर लोगों की आंखों के सामने ही चोरी की जाती थी, जांच के दौरान तरीका भी देखने को मिला। पेट्रोल पंपों पर यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है और इस गड़बड़झाले में वाहन चालकों को अच्छी खासी चपत लग रही है। इसका खुलासा हुआ है अमर उजाला के हाथ लगी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की छापेमारी की रिपोर्ट से।
विज्ञापन
विज्ञापन
petrol pump
ऐसे चलता है यह ‘खेल’
विभाग के नियमानुसार, किसी भी पेट्रोल पंप पर लगी पेट्रोल व डीजल मशीन पर 5 लीटर तेल डालते हुए की डिलीवरी करते हुए 25 एमएल तेल कम या ज्यादा डलना जायज माना जाता है। मान लें कि आप पेट्रोल पम्प पर गए और 600 रुपये का पेट्रोल डलवाया। 600 रुपये का पेट्रोल भरवाने में करीब 1 सवा मिनट का समय लगता है। आपका सारा ध्यान मीटर की रीडिंग पढ़ने में निकल जाता है और अगर इस बीच 10 सेकंड के लिए भी स्विच ऑफ होता है तो समझ लीजिए कि आपके 600 रुपये के पेट्रोल में करीब 50-100 रुपये का टांका यह शातिर लगा देते हैं।

हमेशा रिजर्व से पहले भरवाएं पेट्रोल
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बहुत कम लोगों को पता है कि खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से नुकसान होता है। इसका कारण है कि जितना खाली आपका टैंक होगा, उतनी ही हवा टैंक में मौजूद रहेगी। ऐसे में आप पेट्रोल भरवाते हैं, तो हवा के कारण पेट्रोल की मात्रा कम मिलेगी। इसलिए कम से कम टैंक के रिजर्व तक आने का इंतजार नहीं करें। आधा टैंक हमेशा भरा रखें।