फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जो इस लड़की के साथ हुआ देखिए कहीं आपके साथ भी न हो जाए, दर्दनाक कहानी

Wed, 03 May 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 May 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
child marriage in chandigarh, 15 years old girl filed case against parents
बाल विवाह
15 साल की एक लड़की बदहवास थाने में पहुंची तो उसे देखकर पुलिस वालों के होश उड़ गए। जो इसके साथ हुआ देखिए कहीं आपके साथ न हो जाए।
child marriage in chandigarh, 15 years old girl filed case against parents
बाल विवाह
मामला चंडीगढ़ का है। कहानी दर्दनाक है, लेकिन आपको दाद देनी होगी बिटिया के साहस की, जिसने न केवल माता पिता के खिलाफ आवाज उठाई बल्कि घर की चहारदीवारी में रची जा रही साजिश को थाने की दहलीज तक ले आई। फिलहाल लड़की चाइल्ड हेल्पलाइन आशियाना की शरण में है। पुलिस ने माता पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
child marriage in chandigarh, 15 years old girl filed case against parents
बाल विवाह - फोटो : SELF
पुलिस के अनुसार सोमवार को एक 15 साल की लड़की बदहवास हालत में थाने पहुंची। लड़की ने बताया कि वह सेक्टर 56 में अपने माता पिता के साथ रहती है। उसके माता पिता जबरन उसकी शादी कराना चाहते हैं। जबकि वह अभी शादी नहीं करना चाहती। बार-बार मना करने के बावजूद उन्होंने शादी की तारीख तय कर दी। बच्ची की शादी माता-पिता ऐसे लड़के से कराना चाहते थे, जिसे उसने देखा तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
child marriage in chandigarh, 15 years old girl filed case against parents
बाल विवाह
लड़की ने बताया कि कोई और रास्ता नहीं बचा तो उसने सोमवार सुबह घर छोड़ दिया। इसके बाद शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर दी। मौके पर पहुंची टीम को लड़की ने सारी बात बताई। हेल्पलाइन टीम की मदद से पुलिस ने संबंधित पलसौरा चौकी में शिकायत दी। लड़की ने बताया कि यदि वह घर से नहीं भागती तो एक दो दिन में उसके घरवाले शादी कर देते।
विज्ञापन
child marriage in chandigarh, 15 years old girl filed case against parents
बाल विवाह
बच्ची के बयान पर आरोपी माता पिता के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने बच्ची को आशियाना भिजवा दिया। हैरानी की बात है कि माता-पिता संबंधित पुलिस स्टेशन में अपनी बच्ची की गुमशुदगी दर्ज करवाने पहुंच गए। उन्होंने किसी लड़के पर शक जताकर आरोप लगाया। लेकिन इससे पहले चाइल्ड हेल्पलाइन की शरण में पहुंची बच्ची की शिकायत थाने में पहुंच चुकी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed