{"_id":"590859bc4f1c1b92418b4568","slug":"india-s-first-weight-carrying-drone-invented-by-software-engineer-ashwani-sihag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए देश का पहला वजन उठाकर ले जाने वाला ड्रोन, खूबियां चौंका देंगी आपको","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए देश का पहला वजन उठाकर ले जाने वाला ड्रोन, खूबियां चौंका देंगी आपको
Wed, 03 May 2017 09:39 AM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Wed, 03 May 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
देश का पहला वजन उठाकर ले जाने वाला ड्रोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एक इंजीनियर ने देश का पहला वजन उठाकर ले जाना ड्रोन तैयार किया है, जो भारतीय सेना को समर्पित है। इसकी खूबियां जानकर पीएम मोदी भी चौंक जाएंगे।
2 of 7
देश का पहला वजन उठाकर ले जाने वाला ड्रोन
जब मन मे कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है फतेहाबाद के गांव फुलां के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अश्वनी सिहाग ने। अश्वनी ने एक ड्रोन तैयार किया है। अश्वनी के मुताबिक, अब तक दुबई में 90 किलो वजन उठाने वाला ड्रोन, जबकि यूएसए में 80 किलो वजन उठाने वाला ड्रोन बना है और भारत देश में इस तकनीक से लैस यह पहला ड्रोन है।
3 of 7
देश का पहला वजन उठाकर ले जाने वाला ड्रोन
रविवार को अश्वनी ने इसका सफल परीक्षण किया। 5 लाख की लागत से बने इस ड्रोन को वे भारतीय सेना को समर्पित करना चाहते हैं। ये ड्रोन एक बार मे करीब 30-40 किलो वजन उठाकर 30 किलोमीटर तक जाने की क्षमता रखता है। 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से 2 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ने वाला यह ड्रोन सुरक्षा के लिए और खेत में स्प्रे करने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
देश का पहला वजन उठाकर ले जाने वाला ड्रोन
सैनिक स्कूल कुंजपुरा से पढ़ाई करने वाले इंजीनियर अश्वनी सिहाग काफी समय से ऐसा ड्रोन तैयार करना चाह रहे थे जो दुर्गम क्षेत्र सेना के लिए मददगार हो सके, आपातकालीन समय में कुछ भारी सामान मुश्किल जगह तक तुरंत पहुंचा सके। क्योंकि अश्वनी सिहाग के पिता भरत सिंह सिहाग एयरफोर्स में आईटी डिपार्टमेंट में नौकरी कर चुके हैं और इसलिए सेना की इन जरूरत को समझते हुए ऐसा ड्रोन तैयार करने की ठानी।
विज्ञापन
5 of 7
देश का पहला वजन उठाकर ले जाने वाला ड्रोन
हालांकि इससे पहले सिक्योरिटी पर्पज से संबंधित कुछ ड्रोन अश्वनी सेना को बनाकर दे चुके हैं लेकिन दरकार थी एक ऐसे ड्रोन की जो कुछ वजन उठाकर ले जा सके। यू-ट्यूब के जरिए जानकारी हासिल कर आखिरकार अश्वनी सिहाग ने रविवार को वजन उठाने वाला ड्रोन का भी सफल परीक्षण कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।