{"_id":"5e2d45d38ebc3e4b471b8e7c","slug":"cm-manohar-lal-hoist-flag-at-jind-see-beautiful-pictures-of-republic-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: हरियाणा के जवानों के हैरतअंगेज करतब, देखें वीरों की धरती से आईं खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस: हरियाणा के जवानों के हैरतअंगेज करतब, देखें वीरों की धरती से आईं खूबसूरत तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद ( हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
जवान ने दिखाए हैरतअंगेज करतब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को जींद में आयोजित गणतंत्र दिवस में समारोह में ध्वजा रोहण किया। मुख्यमंत्री सुबह 9:45 बजे गोहाना रोड स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और वहां देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम पहुंचे और यहां पर ध्वजारोहण किया। तस्वीरों में देखें हरियाणा में गणतंत्र दिवस का जश्न...
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और भारत माता के जयकारों से अपना संबोधन शुरू किया। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 26 जनवरी कोई तारीख नहीं बल्कि इतिहास है। गणतंत्र का मतलब लोकतांत्रिक व्यवस्था से है। संविधान लोकतंत्र का पावन ग्रंथ है। इसमें समानता, विचारों की अभिव्यक्ति और स्वतंत्रता मिलती है।
3 of 7
पिछले सात दशकों में देश ने सराहनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार ने तीन ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। नागरकिता संशोधन कानून, अनुच्छेद 370 और तीन तलाक कानून इसमें शामिल हैं। सीएम ने कहा कि ये निर्णय बहुत पहले हो जाने चाहिए थे। नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि देने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के विकास में पूर्व के सभी मुख्यमंत्रियों का योगदान
गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों का योगदान है। सिंचाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए प्रदेश में सूक्ष्म सिंचाई योजना पर खास काम किया जाएगा ताकि सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता अधिक बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
5 of 7
हरियाणा ने 5 सालों के प्रयत्न से लिंगानुपात में सुधार हुआ है। अब एक हजार पुरुषों में 923 महिलाएं हैं। महिला थाने खोलकर प्रदेश की महिलाओं को सम्मान दिया है। हमने प्रदेश को पढ़ी लिखी पंचायतें दी है, जिससे गांवों का विकास हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।