{"_id":"602ec9998ebc3ee92f19f4ba","slug":"faridkot-youth-congress-district-president-gurlal-singh-shot-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: सात सेकेंड में छह गोलियों से कांग्रेस नेता को भून डाला, अमरिंदर सिंह बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तस्वीरें: सात सेकेंड में छह गोलियों से कांग्रेस नेता को भून डाला, अमरिंदर सिंह बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फरीदकोट में कांग्रेस नेता की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के फरीदकोट जिले में दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यहां के जुबली सिनेमा चौक के पास यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की हत्या के मामले ने पुलिस प्रशासन की पोल खोल कर रखी है। इस चौक में पुलिस का 24 घंटे नाका लगा रहता है और इस नाके से महज 30 मीटर की दूरी पर हत्या की वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है।
वारदात को अंजाम देने में आरोपियों ने काफी तेजी दिखाई और महज सात सेकेंड में गुरलाल पहलवान पर दो पिस्टलों से 11 गोलियां दागीं और करीब छह गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई। गुरलाल पहलवान फरीदकोट के यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। उन्हें यूथ कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा माना जाता रहा है।
3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजनीति में आने से पहले वह फरीदकोट कुश्ती अखाड़े के प्रमुख पहलवानों में शामिल रहे हैं और बाद में उनका नाम अपराध की दुनिया से जुड़ा। गुरलाल सिंह पर जमीन कब्जाने के कुछ घटनाओं में शामिल होने के भी आरोप लगे। कुछ समय पहले फरीदकोट में उनका एक परिवार के साथ लेनदेन को लेकर भी विवाद पैदा हुआ था जिसमें उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कांग्रेस नेता पर गोली बरसाते बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने दिए पुलिस को सख्त कार्यवाही के आदेश
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना पर ट्वीट करते हुए डीजीपी पंजाब को पूरे मामले में सख्त कार्यवाही करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने लिखा कि इस घटना से उन्हें सदमा लगा है और घटना की जांच तेजी से करने व ऐसा घिनौना काम करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को निर्देश दे दिए है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली हत्या की जिम्मेदारी
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फेसबुक पर बने अकाउंट पर ताजा पोस्ट में लिखा है, जब तक गुरलाल बराड़ भाई का बदला पूरा नहीं हो जाता, तब तक ना जिऊंगा और न जीने दूंगा। फरीदकोट में गुरलाल पहलवान की हत्या हुई, उसकी जिम्मेदारी मैं बिश्नोई और गोल्डी बराड़ लेते हैं। बता दें कि पिछले साल लॉरेंस गैंग के गुरलाल बराड़ की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।