{"_id":"6a31b974ae7138378b084cb2","slug":"prime-accused-in-the-murder-case-remanded-weapon-recovered-hathras-news-c-56-1-hts1004-150079-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाई रिमांड पर, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाई रिमांड पर, हथियार बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में हत्या आरोपी कमल व गौरव। स्रोत : पुलिस
- फोटो : Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी भाइयों कमल शर्मा और गौरव शर्मा को पुलिस ने मंगलवार को अदालत के आदेश पर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे व सरिया बरामद किए हैं।
वेदप्रकाश की हत्या छह अप्रैल की रात को हुई थी। उनका शव अगले दिन सहपऊ के गंदे नाले में मिला था। मृतक की बहन नीतू शर्मा ने थाना सहपऊ में कमल और गौरव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह हत्या एक मकान को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी। शुरुआत में मामला सहपऊ थाने में दर्ज हुआ, पर विवेचना में घटनास्थल कोतवाली नगर क्षेत्र का पाया गया। इसके बाद अभियोग थाना कोतवाली हाथरस में स्थानांतरित किया गया। छानबीन में कुल 18 आरोपी सामने आए, जिनमें से 17 सलाखों के पीछे हैं।
कमल और गौरव पुलिस मुठभेड़ से बचने के लिए दिल्ली में नाटकीय ढंग से गिरफ्तार हुए थे। पुलिस ने अदालती वारंट प्राप्त कर उन्हें कोर्ट में पेश किया और फिर अलीगढ़ जेल भेजा था। शहर कोतवाल सतेंद्र राघव ने मंगलवार को दोनों भाइयों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। संवाद