{"_id":"6a3112da8f5a27ca3f020711","slug":"girl-dies-after-being-electrocuted-by-a-cooler-in-chandpa-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चंदपा में कूलर से करंट लगने पर बच्ची की मौत, नहीं कराया पोस्टमार्ट, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चंदपा में कूलर से करंट लगने पर बच्ची की मौत, नहीं कराया पोस्टमार्ट, परिवार में छाया मातम
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार
माता-पिता उस समय घर पर नहीं थे। कमरे में चल रहे कूलर में अचानक करंट आ गया। वैष्णवी उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। तुरंत बच्ची को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
बच्ची की करंट से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चंदपा कोतवाली के नगला मंशा गांव में 15 जून देर रात एक दुखद घटना हुई। एक 10 वर्षीय बच्ची की कूलर में करंट आने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने भाई के साथ घर पर थी।
जानकारी के अनुसार, बनी सिंह की बेटी वैष्णवी अपने छोटे भाई के साथ घर पर थी। उनके माता-पिता उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। कमरे में चल रहे कूलर में अचानक करंट आ गया। वैष्णवी उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना पोस्टमार्टम घर ले गए शव
घटना की सूचना मिलते ही बच्ची के माता-पिता भी अस्पताल पहुंचे। वे अपनी बेटी की मौत से गहरे सदमे में थे। उन्होंने अपनी बेटी का शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले जाने का फैसला किया। बनी सिंह के दो बच्चे थे, जिनमें वैष्णवी बड़ी थी। उसका एक छोटा बेटा है।