Hathras: सरस्वती कॉलेज में प्रवेश की तैयारी शुरू, परास्नातक में एडमिशन के लिए 20 जून से मिलेंगे फॉर्म
सरस्वती डिग्री कॉलेज में स्नातक स्तर पर विज्ञान वर्ग में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए कुल 360 सीटें निर्धारित की गई हैं। अब तक कॉलेज से कुल 180 प्रवेश फॉर्मों की बिक्री हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सरस्वती डिग्री कॉलेज में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। कॉलेज प्रशासन ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए परास्नातक (पीजी) कक्षाओं में प्रवेश की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 20 जून से विज्ञान वर्ग के विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश फॉर्म मिलने शुरू हो जाएंगे।
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार विज्ञान संकाय में एमएससी (रसायन विज्ञान) के लिए कुल 12 सीटें हैं, जिन पर 20 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।इसके साथ ही, कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस (स्ववित्तपोषित) योजना के तहत भी परास्नातक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत एमएससी गणित और भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) विषय में प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं। इन दोनों ही विषयों के लिए 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं। विज्ञान वर्ग से स्नातक कर चुके विद्यार्थी अब इन विषयों से एमएससी के आवदेन की प्रकिया को जल्द शुरू कर सकते हैं।
मुख्य बिंदु
- परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि- 20 जून।
- एमएससी रसायन विज्ञान- 12 सीटें
- परास्नातक गणित और भौतिक विज्ञान - 30-30 सीटें सेल्फ फाइनेंस
360 सीटों के मुकाबले सिर्फ 130 फॉर्म जमा
हाथरस के सरस्वती डिग्री कॉलेज में स्नातक स्तर पर बीएससी प्रथम वर्ष (गणित और बायोलॉजी) में प्रवेश की प्रक्रिया गति पकड़ रही है, लेकिन सीटों के मुकाबले आवेदन की रफ्तार अभी धीमी बनी हुई है।
विज्ञान वर्ग में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए कुल 360 सीटें निर्धारित की गई हैं। अब तक कॉलेज से कुल 180 प्रवेश फॉर्मों की बिक्री हो चुकी है। हालांकि, फॉर्म खरीदने वाले सभी छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। बिके हुए फॉर्मों में से अब तक केवल 130 फॉर्म ही कॉलेज में जमा किए गए हैं।
प्राचार्य मृदुल दीक्षित ने बताया कि संख्या को देखते हुए अभी भी पर्याप्त अवसर खाली हैं। जो छात्र विज्ञान वर्ग से स्नातक करना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द कॉलेज काउंटर से फॉर्म प्राप्त कर और उसे भरकर निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा कर दें, ताकि मेरिट लिस्ट में उनका नाम शामिल हो सके। आने वाले दिनों में फॉर्म जमा करने वाले छात्रों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
सीटों का गणित एक नजर में
- कुल निर्धारित सीटें : 360 (गणित व जीव विज्ञान वर्ग)
- अब तक बिके फॉर्म : 180
- अब तक जमा हुए फॉर्म : 130