{"_id":"606b2a198ebc3ed913223239","slug":"friend-push-a-person-in-front-of-moving-car-in-jalandhar-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दगाबाजी की खौफनाक तस्वीरें : दोस्त ने किया दुश्मनों वाला काम...कुछ यूं उम्र भर का गम दिया इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दगाबाजी की खौफनाक तस्वीरें : दोस्त ने किया दुश्मनों वाला काम...कुछ यूं उम्र भर का गम दिया इनाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 06 Apr 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दोस्त ने दोस्त को दिया धक्का।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड का गाना दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है...उम्र भर का गम हमें इनाम दिया है। इसे आपने जरूर ही सुना होगा। पंजाब के जालंधर में एक दोस्त ने कुछ ऐसा ही किया है कि यह पक्तियां उस पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। यहां पठानकोट हाईवे पर एक दोस्त ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
2 of 5
व्यक्ति को धक्का देता दोस्त।
दरअसल, जालंधर में पठानकोट हाईवे पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को चलती कार के आगे धक्का दे दिया। जिससे वह कार के नीचे आ गया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल की पहचान रामा मंडी के राजकुमार राज के रूप में हुई है। पुलिस अब राजकुमार राजू के होश में आने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।
3 of 5
कार के आगे गिरता हुआ व्यक्ति (लाल घेरे में)
राजू रंगाई का काम करता है। कार चला रहे दिलीप ने बताया कि वह जालंधर से पत्नी और मां के साथ कादियां जा रहे थे। पठानकोट चौक के पास ट्रैफिक लाइट पर सिग्नल ग्रीन होने के बाद उन्होंने गाड़ी आगे बढ़ाई तो अचानक एक व्यक्ति उनकी कार के आगे गिरा। उस वक्त कार की स्पीड 30 किमी प्रति घंटे थी, इस वजह से व्यक्ति के गिरते ही उन्होंने कार रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घटना से ठीक पहले दोनों दोस्त साथ जाते हुए (लाल घेरे में)
फिर भी उसे कुछ चोट लगी हैं। उन्होंने कहा कि जब सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो साफ हुआ कि व्यक्ति को दूसरे साथी ने धक्का देकर उनकी कार के आगे धकेला है। एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
कार से टकराते हुए व्यक्ति। (लाल घेरे में)
फैक्टरी में बॉयलर फटा, एक की मौत
उधर, एक अन्य घटना में बस्ती मिट्ठू स्थित एक फैक्टरी में बॉयलर फटने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। वे पांच साल से इस फैक्टरी में काम कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं फैक्टरी मालिक का कहना है कि बॉयलर नहीं फटा है। फैक्टरी में एक वर्कर काम करते हुए गिर गया जिसके कारण पास पड़ी एक मशीन से गैस लीक होकर उस पर पड़ गई और वो झुलस गया है। बॉयलर फटने की बात गलत फैलाई जा रही है। वहीं मृतक के भाई प्रवीण ने फैक्टरी मालिक को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।