गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के नरायनपुर गांव में भाजपा नेता व पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की हत्या के चौथे नामजद आरोपी पवन कुमार श्रीवास्तव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि नामजद आरोपियों से पूछताछ के बाद भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग सका है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने सीसीटीवी कैमरे के उस स्विच से फिंगर प्रिंट का नमूना लिया है जिसे घटना के एक घंटे पहले बंद कर दिया गया था। पुलिस का मानना है कि शूटर के पकड़े जाने के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ पाएगी।
भाजपा नेता हत्याकांड: हाईप्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस फूंक-फूंक कर बढ़ा रही है कदम, नहीं मिल रहा कोई सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही पुलिस
भाजपा नेता और पूर्व प्रधान होने के साथ ही कई जनप्रतिनिधियों के करीबी बृजेश सिंह की हत्या के मामले में पुलिस फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही है। मामला हाईप्रोफाइल है और आला अफसर भी इसकी निगरानी कर रहे हैं, इस वजह से पुलिस इस मामले में कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाह रही है। पुलिस इस सवाल का भी जवाब तलाश रही है कि आखिर सीसी टीवी कैमरे को क्यों बंद कर दिया गया था जबकि वह हमेशा ही चलता रहता था। इसकी भी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।
मोगलहा, मेडिकल कॉलेज रोड निवासी बृजेश सिंह गांव से प्रधानी के चुनाव की तैयारी कर रहे थे। थोड़ी दूर पर स्थित गांव नारायनपुर से शुक्रवार की रात वह घर आने के लिए निकले थे। इस दौरान बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में चार नामजद को पकड़ा गया है।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने नामजद सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। अन्य बिंदु पर भी पुलिस की जांच पड़ताल जारी है, जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।