सब्सक्राइब करें

बड़ा खुलासा: चुनाव में ही मूसेवाला की हत्या की रची गई थी साजिश, लॉरेंस ने उगला गोल्डी बराड़ का पता, कई राज से उठाया पर्दा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Jun 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Sidhu moosewala murder: Lawrence Bishnoi made many revelations in police interrogation
gangster lawrence bishnoi

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में चल रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के लिए पुलिस ने अब सख्ती करनी शुरू कर दी है। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई अब पुलिस के अधिकांश सवालों के जवाब तोते की तरह दे रहा है। अब तक की गई पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गोल्डी बराड़ का कनाडा का पता बताया है। साथ ही यह भी जानकारी दी है कि बराड़ के साथ और कौन-कौन कनाडा में रहते हैं।

Trending Videos
Sidhu moosewala murder: Lawrence Bishnoi made many revelations in police interrogation
Lawrence Bishnoi-Sidhu Moose Wala - फोटो : सोशल मीडिया

29 मई को मूसेवाला की हत्या हुई थी। इसकी जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। इस मामले में पंजाब पुलिस हाल ही में तिहाड़ जेल में बंद गैगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब लेकर आई है। इस समय मोहाली के सीआईए स्थित कार्यालय में लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu moosewala murder: Lawrence Bishnoi made many revelations in police interrogation
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि वह पुलिस को पूरा सहयोग नहीं कर रहा है लेकिन अब लॉरेंस के रवैये को देखते हुए पंजाब पुलिस ने प्लान बी (सख्ती) पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके बाद गैंगस्टर अब पुलिस के अधिकांश सवालों का जवाब दे रहा है। अब तक गैंगस्टर लॉरेंस ने साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कनाडा में ठिकानों की जानकारी दे दी है। पुलिस ने लॉरेंस की बताई जानकारी के अनुसार जांच शुरू कर दी है।

Sidhu moosewala murder: Lawrence Bishnoi made many revelations in police interrogation
पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : एएनआई

यह भी खुलासा हुआ है कि मूसेवाला की पंजाब विधानसभा चुनाव के समय जनवरी में ही कत्ल करने की साजिश रचनी शुरू हो गई थी। तब चार लोग मानसा के गांव रल्ला में ठहरे थे। ये चारों शार्प शूटर हो सकते हैं। पुलिस ने इन्हें ठहराने वाले गैंगस्टर मनमोहन सिंह मोहना को भी प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।

विज्ञापन
Sidhu moosewala murder: Lawrence Bishnoi made many revelations in police interrogation
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

लॉरेंस की बिगड़ी तबीयत
पंजाब पुलिस की हिरासत में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने तबीयत खराब होने की शिकायत की है। इसके बाद रविवार को बाद दोपहर मोहाली से दो सदस्यीय चिकित्सकीय दल सीआईए कार्यालय पहुंचा। जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। हालांकि लॉरेंस को क्या दिक्कत है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed