बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh-police-recapture-escaped-fake-doctor-from-tikamgarh

Damoh News: दमोह के रनेह थाने से फरार झोलाछाप डॉक्टर टीकमगढ़ से गिरफ्तार, हटा एसडीओपी कर रहे पूछताछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 10:44 PM IST
damoh-police-recapture-escaped-fake-doctor-from-tikamgarh

रनेह थाना पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुए झोलाछाप डॉक्टर को पुलिस ने आखिरकार टीकमगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह विशेष पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचकर रनेह थाना लाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि फरारी और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा सके।

आरोपी के फरार होने के बाद एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया था। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने टीकमगढ़ जिले में दबिश देकर आरोपी लीलाधर चौधरी को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ पीने से पहले मेहंदी से लिखे संदेश, विवाहिता की मौत के बाद पुलिस जांच तेज

गिरफ्तार आरोपी 35 वर्षीय लीलाधर चौधरी, निवासी बमनपुरा (थाना पटेरा) है। वह बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के इलाज करता था। करीब दो महीने पहले उसके कथित गलत इलाज से एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। जांच के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 तथा मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रनेह थाने में रखा गया था, लेकिन मंगलवार तड़के करीब चार बजे वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद जिलेभर में उसकी तलाश शुरू की गई और अंततः टीकमगढ़ से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी आनंद कलादगी ने तीन पुलिसकर्मियों—एचसीएम शिवराज सिंह, ड्यूटी ऑफिसर केवल नारायण मिश्रा और बंदी सुरक्षा में तैनात आरक्षक श्रीराम प्रजापति—को निलंबित कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी चंदन सिंह और विवेचक एएसआई मुफीस अहमद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अकेले फरार हुआ था या उसे किसी की मदद मिली थी। एसपी आनंद कलादगी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही या सहयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Naina Devi Temple: बारिश और घने कोहरे के बीच उमड़ी आस्था, 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

12 Jul 2026

VIDEO: मंत्री डॉ. संजय निषाद बोले- एक पेड़ मां के नाम अभियान ऐतिहासिक अभियान है

12 Jul 2026

हिसार: गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय पहुंचे सीएम सैनी, माता अमृता देवी सर्कल एवं खेजड़ली महा बलिदान स्मृति शिल्प का किया लोकार्पण

12 Jul 2026

यमुनानगर: टायर कारोबारी के शोरूम पर फायरिंग, आतंकी कुलबीर सिद्धू के नाम से धमकी भरा पर्चा मिला

12 Jul 2026

Bihar: Motihari CHC में मरीज की मौत से मचा हंगामा, सरकारी अस्पताल की लापरवाही? फूट पड़े परिजन...

12 Jul 2026
विज्ञापन

Chintpurni Temple: भारी बारिश भी नहीं डिगा सकी श्रद्धालुओं की आस्था, पुराने बस स्टैंड तक लगी दर्शनार्थियों की कतार

12 Jul 2026

Una News: कुटलैहड़ को नशामुक्त बनाने का संकल्प, विधायक विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

12 Jul 2026
विज्ञापन

सादाबाद के गांव मढ़नई में बच्ची की पोखर में डूबने से मौत, पिता के साथ भात की रस्म में आई थी साथ

12 Jul 2026

जींद: राम मंदिर चंदा चोरी की घटना पर ओपी धनखड़ का बयान बड़ा, कहा- ये छोटी सी घटना, आस्था पर नहीं पड़ेगा कोई असर

12 Jul 2026

बहादुरगढ़: मियावाकी तकनीक से हरित क्रांति की शुरुआत, एक एकड़ में दो हजार पौधों का अर्बन फॉरेस्ट बनेगा प्रदूषण पर ढाल

Ujjain News: रसूखदारों की जमीन बचाने और वाकणकर ब्रिज को 35 डिग्री घुमाने के आरोपों पर ईई का खुलासा!

12 Jul 2026

भिवानी: नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले 10वीं क्लास के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

12 Jul 2026

नोएडा: शहर में रविवार सुबह से ही तेज धूप और उमस,अगले कुछ दिनों तक बढ़ेगी गर्मी

12 Jul 2026

नोएडा: 40 के बाद फिटनेस के साथ आत्मरक्षा भी जरूरी, महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

12 Jul 2026

Raigarh: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

12 Jul 2026

Mandi News: धर्मपुर में खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना, नगर पंचायत ने शुरू किया सख्त अभियान

12 Jul 2026

Sirmaur News: भाजपा एससी मोर्चा का कांग्रेस सरकार पर हमला, घर-घर चलाएगा जनजागरण अभियान

12 Jul 2026

VIDEO: जन आरोग्य मेले में उमड़ी भीड़, बुखार-फोडे फुंसी के मरीज अधिक, 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ परीक्षण

12 Jul 2026

VIDEO: इटौंजा में जमीन के विवाद में चले कुल्हाड़ी और बांका, सात घायल

12 Jul 2026

VIDEO: उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी कर्मचारी संघ की ओर से स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

12 Jul 2026

Video: डिप्टी सीएम केशव ने सपा को बताया 'नमाजवादी पार्टी', आदित्य ठाकरे को कहा 'बच्चा'

12 Jul 2026

रायगढ़: सड़क निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम, एक सप्ताह में सड़क निर्माण के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन

12 Jul 2026

बादलों की आवाज आई गर्मी से परेशान

12 Jul 2026

दाह संस्कार के अगले दिन आठ आरोपी जेल भेजे गए, एक फरार

12 Jul 2026

प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए तीन मुक्केबाजों का चयन

12 Jul 2026

बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में परिजन- भाजपाइयों का हंगामा

12 Jul 2026

बारिश से मिली राहत, उमस भरी गर्मी के बीच मौसम हुआ सुहाना

12 Jul 2026

खेल के बहाने पुलिस ने बढ़ाया भरोसा, गांव में युवाओं संग खेली वॉलीबॉल

12 Jul 2026

मानदेय न बढ़ने पर आंदोलन की दी चेतावनी

12 Jul 2026

शराब पीने से रोकने पर बेटे ने पिता की ईंट से कूचकर की हत्या- VIDEO

12 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed