{"_id":"6a537337056ed2aaee010c4d","slug":"video-bjp-sc-morcha-meeting-in-nahan-strategy-on-organisation-expansion-and-public-outreach-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: भाजपा एससी मोर्चा का कांग्रेस सरकार पर हमला, घर-घर चलाएगा जनजागरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: भाजपा एससी मोर्चा का कांग्रेस सरकार पर हमला, घर-घर चलाएगा जनजागरण अभियान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Jul 2026 04:40 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रविवार को नाहन स्थित भाजपा कार्यालय दीपकमल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने की। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मनीष चौहान ने कहा कि संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियां जनहित के अनुरूप नहीं हैं। मोर्चा ने निर्णय लिया है कि सरकार के निर्णयों और नीतियों को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी। मनीष चौहान ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर इस लक्ष्य को हासिल करने में सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक गतिविधियां और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, ताकि संगठन को और मजबूत बनाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।