{"_id":"6a53cd47e7a0322be508b7f9","slug":"four-injured-in-car-bike-collision-damaged-bike-catches-fire-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113396-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कार और बाइक की टक्कर में चार लोग घायल, क्षतिग्रस्त बाइक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कार और बाइक की टक्कर में चार लोग घायल, क्षतिग्रस्त बाइक में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतारी। थाना क्षेत्र के अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर रविवार दोपहर को कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मौसी-भांजे और कार सवार बाप-बेटा घायल हो गए। वहीं, टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त बाइक में आग लग गई। इसके बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया।
छतारी थाना प्रभारी ने बताया कि पहासू के तुर्कीपुरावास निवासी अंकित बाइक पर अपनी मौसी प्रेमवती के साथ अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। जब वह अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर बुढ़ासी गांव के समीप पहुंचे। तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक दूर घसीटते हुए गई और बाइक सवार अंकित व उनकी मौसी दूर गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बाइक में अचानक पेट्रोल बिखरने लगा और आग लग गई। राहगीरों ने घायल युवक व उनकी मौसी को सड़क किनारे किया व पुलिस को सूचना दी। वहीं, कार सवार कमलदीप और उनके पिता रतनकुमार निवासी ग्राम सालाबाद छतारी भी घायल हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अलीगढ़ अस्पताल पहुंचाया। वहीं, राहगीरों की मदद से बाइक में लगी आग को शांत किया। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके बाद क्षतिग्रस्त कार व बाइक को जब्त कर थाना परिसर में लाया गया और यातायात सुचारू किया गया।