{"_id":"6a53cf75d57060313309e5c8","slug":"models-showcasing-water-conservation-solar-energy-and-smart-cities-took-center-stage-at-the-exhibition-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-159553-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रदर्शनी में छाए रहे जल संरक्षण, सौर ऊर्जा व स्मार्ट सिटी के मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रदर्शनी में छाए रहे जल संरक्षण, सौर ऊर्जा व स्मार्ट सिटी के मॉडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुगरासी। गांव बुकलाना स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित विज्ञान-गणित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों तथा आमंत्रित अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
प्रदर्शनी का शुभारंभ उप प्राचार्य को गुलदस्ता भेंट कर किया गया। उप प्राचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि विज्ञान और गणित केवल विषय नहीं बल्कि जीवन की समस्याओं का समाधान खोजने का माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, वर्षा जल संचयन, यातायात प्रबंधन, रोबोटिक्स, गणितीय अवधारणाओं, विज्ञान के प्रयोगों तथा आधुनिक तकनीक से जुड़े अनेक मॉडल प्रदर्शित किए। विद्यार्थियों ने प्रत्येक मॉडल की कार्यप्रणाली और उसके दैनिक जीवन में उपयोगिता को भी विस्तार से समझाया। प्रदर्शनी देखने पहुंचे शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बच्चों से सवाल पूछे, जिनका उन्होंने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया।
विज्ञान शिक्षिका सीमा ने बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, नई तकनीकों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा पुस्तकीय ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मॉडलों का मूल्यांकन भी किया गया। जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में सीमा, हेमंत सिंह, आरसी शर्मा, पूजा यादव व रंजना सिंह स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।