फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   26 ambulances will be reserved in the district for the Kanwar Yatra.

Bulandshahar News: कांवड़ यात्रा के लिए जिले में 26 एंबुलेंस की जाएंगी आरक्षित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
26 ambulances will be reserved in the district for the Kanwar Yatra.
बुलंदशहर। जिले में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की भी तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले का स्वास्थ्य विभाग पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कांवड़ मार्ग पर 26 एंबुलेंस को आरक्षित करेगा। जनपद के गंगा घाट के साथ-साथ सभी कावड़ मार्गों पर एंबुलेंस सेवा 24 घंटे मिल सकेगी।
विज्ञापन

एंबुलेंस के जिला प्रोग्राम मैनेजर सर्वोत्तम सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर 26 एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। हादसा होने या कोई अन्य मामले में एंबुलेंस में ही शिवभक्तों को स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी। स्थिति गंभीर होने पर संबंधित को सरकारी चिकित्सालय भेज दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही है। कांवड़ मेले में चिकित्सकों की टीम भी तैनात रहेगी। साथ ही एंबुलेंस को भी जगह-जगह खड़ा किया जाएगा। जिससे शिवभक्त को तत्काल उपचार मिलने के बाद सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed