{"_id":"6a53d19adff29837a007cabb","slug":"six-people-bitten-by-snakes-in-36-hours-admitted-to-government-hospital-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-159563-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 36 घंटे में छह को सांप ने काटा, पहुंचे सरकारी चिकित्सालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 36 घंटे में छह को सांप ने काटा, पहुंचे सरकारी चिकित्सालय
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड में भर्ती सांप काटने की मरीज मधु देवी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। बारिश के बाद सांपों के बिलों से बाहर निकलने के कारण सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। पिछले 36 घंटे में अलग-अलग गांवों में खेत और घर में एक बच्चे समेत छह लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। इनमें तीन को चारा काटते समय और शेष को अन्य कार्य करते हुए सांप ने काटा। सभी मरीजों को सीएचसी-पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। रविवार दोपहर तक चार स्वस्थ होकर घर चले गए। दो का इलाज जारी है।
अनूपशहर निवासी रामपाल गिरि की 35 वर्षीय पत्नी मधु देवी को शनिवार शाम घर पर चारा काटते समय सांप ने काट लिया। पति रामपाल ने बताया कि पत्नी संग चारा कटवा रहा था। चारा उठाकर पत्नी को मशीन में डालने के लिए दिया। उसमें सांप बैठा हुआ था। सांप ने पत्नी के उल्टे हाथ की कन की अंगुली में काट लिया। सांप के काटने पर परिवार के सदस्यों ने सांप को मार दिया। शुरुआत में पत्नी को गांव शेरपुर स्थित एक झांड़फूंक करने वाले के पास ले गए। फिर किसी ने सरकारी चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी तो अनूपशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अनूपशहर से पत्नी को बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया।
खुर्जा क्षेत्र के नगला मोहद्दीनपुर निवासी चेतन का आठ वर्षीय पुत्र कार्तिक शनिवार शाम घर के पास एक खाली प्लॉट में खेल रहा था। ताऊ नागेंद्र ने बताया कि कार्तिक खाली प्लॉट में कुत्ते के बच्चों को उठाकर एक साइड रख रहा था। तभी उसे एक सांप ने सीधे हाथ में अंगूठे के पास काट लिया। कार्तिक ने सांप काटने की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। तत्काल उसे जटिया चिकित्सालय लेकर पहुंचे। खुर्जा जटिया चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद बुलंदशहर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी प्रदीप की 32 वर्षीय पत्नी लज्जा शनिवार सुबह घर पर पशुओं के लिए चारा काट रही थी। देवर हरेंद्र ने बताया कि भाभी जैसे ही काटने के लिए चारा उठा रही थी तो चारे में बैठे एक सांप ने उनके सीधे पैर में काट लिया। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले आए। शनिवार रात को उन्हें स्वस्थ होने पर घर ले जाने की सलाह दी। अब वह ठीक है।
इसके अलावा जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव चांदौक निवासी वीरेंद्र के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस सैनी को रविवार सुबह करीब छह बजे एक सांप ने काट लिया। साथ ही नगर के देवीपुरा प्रथम निवासी नेतराम सिंह के 35 वर्षीय पुत्र किशनपाल को और खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव चचोई निवासी बालेश्वर के 24 वर्षीय पुत्र नीरज को भी सांप ने काट लिया। इन सभी को कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन की इमरजेंसी लाया गया। इसमें चार को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया और शेष दो का रविवार दोपहर तक इलाज जारी रहा।
--
सर्पदंश से बचाव के उपाय
: खेतों में काम करते समय लंबे जूते या गमबूट पहनें।
: रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का प्रयोग करें।
: घर और आसपास झाड़-झंखाड़ व कूड़ा जमा न होने दें।
: सर्पदंश होने पर प्रभावित अंग को अधिक न हिलाएं।
--
झाड़फूंक में न गंवाएं समय
नोडल अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि बारिश के बाद सांप काटने के मामले बढ़ने पर सभी सरकारी चिकित्सालयों में एंटी स्नेक बाइट इंजेक्शन रखवा दिया गया है। सर्पदंश होने पर झाड़फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं। मरीज को तत्काल सरकारी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जिससे समय पर उपचार मिल सके। बताया कि सांप काटने के मामलों में यह पहचानना अक्सर मुश्किल होता है कि किस प्रजाति के सांप ने काटा है। ऐसे में पीड़ितों को पॉलीवेलेंट एंटी स्नेक वेनम की डोज दी जाती है, जो कोबरा, करैत और रसेल वाइपर जैसे जहरीले सांपों के जहर को बेअसर करने में सक्षम है। मरीजों को उनकी जरूरत के हिसाब से डोज लगाई जाती है।
--
कोट
प्रतिदिन रात और सुबह के समय सांप काटने के मामले आ रहे है। सांप काटने के मरीजों को भर्ती कर एएसवी लगवा दी जाती है। - डॉ. संजय मिश्रा, कार्यवाहक, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज