फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Proceeds from cyber fraud were being routed into bank accounts; police have registered a case.

Bulandshahar News: खातों में मंगाई जा रही थी साइबर ठगी की रकम, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Proceeds from cyber fraud were being routed into bank accounts; police have registered a case.
अनूपशहर। साइबर ठगी के लिए खातों का प्रयोग किए जाने पर पुलिस ने दो खाता धारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और समन्वय पोर्टल से प्राप्त म्यूल खाते की जांच के बाद ठगी का खुलासा हुआ। जांच अधिकारी हर्ष मिश्रा ने आरोपी खाताधारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि अनूपशहर स्थित यस बैंक की शाखा के खाता की जांच में सामने आया कि यह खाता अजय राय निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश के नाम पर दर्ज है। इस खाते के खिलाफ आंबेडकरनगर के विवेक वर्मा ने 10,000 की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें ठग ने परिचित बनकर फोन किया था। जांच से पता चला कि इसमें लिंक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल अपराध के लिए किया गया था।
विज्ञापन

वहीं, एसबीआई की जिरौली शाखा के खाता की जांच में प्रकाश में आया कि खाता सौरभ कुमार निवासी डिबाई, बुलंदशहर के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस खाते के खिलाफ तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया कि इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन धोखाधड़ी से लूटी गई रकम को प्राप्त करने, ट्रांसफर करने और निकालने के लिए किया जा रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच अधिकारी की तहरीर के आधार पर खाताधारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed