{"_id":"62bb4ecff922b32fdb147205","slug":"woman-killed-husband-in-ambala-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कलेजा भी दहल जाए: हत्या कर तीन दिन घर में रखा पति का शव, दफनाने के लिए गड्ढा खोदती रही पत्नी, सन्न कर देगी पूरी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कलेजा भी दहल जाए: हत्या कर तीन दिन घर में रखा पति का शव, दफनाने के लिए गड्ढा खोदती रही पत्नी, सन्न कर देगी पूरी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
महिला ने पति की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Link Copied
पति की हत्या कर पत्नी तीन दिनों तक शव को दफनाने के लिए घर के बाहर गड्ढा खोदती रही। जब शव में से बदबू आने लगी तो शव को बाहर नाली में फेंक दिया और प्लाईबोर्ड से ढक दिया। गली से गुजरने वाले लोगों को बदबू आई तो उन्होंने प्लाई बोर्ड हटाकर देखा। इसके बाद हत्या का खुलासा हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला हरियाणा के अंबाला जिले का है।
Trending Videos
2 of 5
मामले की जानकारी जुटाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां की हुडा कॉलोनी के सेक्टर 34 के जी ब्लॉक स्थित घर में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव के हाथ और पांव बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस ने शव को छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने मृतक 32 वर्षीय रोहतास की पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इंद्रपाल ने बताया कि उसके भाई की हत्या में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक दिन बेड तो दो दिन शौचालय में रखा शव
पत्नी ने शव एक दिन बेड के बीच में छिपा रखा, परंतु शव में से बदबू आने पर घर के बाहर बने शौचालय में छिपा दिया। दो दिन तक महिला ने शव को वहीं पर छिपाए रखा। जब वहां से भी बदबू का आना बंद नहीं हुआ तो महिला ने शव को घसीटकर पास में बनी नाली में डाल दिया और उस पर प्लाई बोर्ड ढक दिया। इन तीन दिनों तक महिला बाहर फर्श को तोड़कर गड्ढा खोदती रही।
4 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे से करवाया था खून साफ
रोहतास की हत्या करने वाली महिला तीन बच्चों की मां है। पुलिस की पूछताछ में एक बच्चे ने बताया कि उसकी मां ने उससे खून साफ करवाया था। जिसे देखकर वह सहम गए थे। मां की डांट के कारण वह कुछ भी नहीं बोल पा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने अन्य कई बातें भी पुलिस को बताई।
विज्ञापन
5 of 5
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया है। मृतक के बड़े भाई की शिकायत के आधार पर मृतक पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। जो भी मामले में आरोपी होगा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - रामकुमार, डीएसपी, अंबाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।